'शमशेरा' का प्रमोशन करने इंदौर आए संजय दत्त, बोले- मैं भोले बाबा का भक्त
इंदौर, 25 जून: मिनी मुंबई कहे जाने वाले शहर इंदौर में फिल्म शमशेरा की पूरी टीम प्रमोशन के लिए आई, जहां शहर के ख्यात मॉल में फिल्म शमशेरा का प्रमोशन किया गया। इस दौरान फिल्म अभिनेता संजय दत्त समेत पूरी टीम को देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ गई। इस दौरान मीडिया से चर्चा के दौरान कलाकारों ने फिल्म के साथ ही अपने-अपने किरदारों से जुड़े विषयों पर चर्चा की, इस मौके पर फिल्म का टीजर भी रिलीज किया गया। फिल्म में संजय दत्त के साथ अभिनेता रणबीर कपूर नजर आएंगे, जहां इस फिल्म का लंबे वक्त से फैंस को इंतजार था, तो वहीं अब जल्द ही फैंस का इंतजार पूरा होने जा रहा है।

संजय दत्त बोले- मैं भोले बाबा का भक्त
फिल्म में अपने रोल को लेकर मीडिया से बातचीत करते हुए संजय दत्त ने कहा कि, मैंने जिस भी फिल्म में नेगेटिव रोल किया है, वह फिल्म हिट हुई है। साथ ही उन्होंने इसका श्रेय फिल्म के डायरेक्टर को दिया। साथ ही संजय दत्त ने कहा कि, मैं भोले बाबा का भक्त हूं, इसलिए सब तकलीफ से बाहर निकलकर फिर खड़ा हो जाता हूं।
कोरोना के चलते आगे बढ़ी फिल्म की रिलीज डेट
इस फिल्म को पहले 2019 में बड़े पर्दे पर रिलीज़ होना था, लेकिन कोरोना संक्रमण के चलते फिल्म की रिलीज डेट चलती चली गई, जिसके बाद अब जुलाई 2022 में फिल्म तीन भाषाओं में रिलीज होने जा रही है. वहीं इसके साथ ही फैंस का लंबा इंतजार भी खत्म होने जा रहा है, जहां इस फिल्म को लेकर फैंस में खासा उत्साह देखने मिल रहा है.












Click it and Unblock the Notifications