MP: कांग्रेस करेगी BJP विधायकों की सुरक्षा, पोस्टर लगाकर दिया खास संकेत

मध्यप्रदेश के इंदौर में 'भाजपा विधायकों की रक्षा कौन करेगा, कांग्रेस करेगी, कांग्रेस करेगी', कुछ इसी तरह के नारे वाले पोस्टर इन दिनों कांग्रेस कार्यालय पर लगाए गए हैं, जहां भाजपा विधायकों को माफिया से जान का खतरा है।

कांग्रेस ने इसी को लेकर गांधी भवन कांग्रेस कार्यालय पर पोस्टर लगा कर भाजपा विधायको को आमंत्रित करा और लिखा की राहुल गांधी कहते है "डरो मत लड़ो"और अगर आपको माफिया से डर लग रहा है। सरकार आपकी सुन नही रही है, आपकी जान को खतरा है, तो कांग्रेस कार्यालय में आपका स्वागत है, आपकी रक्षा कांग्रेस करेगी।

Indore

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संभगिया प्रवक्ता विवेक खंडेलवाल,गिरीश जोशी,देवेंद्र सिंह यादव ने बताया की, मध्यप्रदेश में माफिया भाजपा के राज में इतने मजबूत हो गए है की, उनकी सरकार के विधायको को आपनी जान बचाने के लिए एसपी के पैर पड़ना पड रहे है। विधायक प्रदीप पटेल ने यही किया, विधायक संजय पाठक खुले रूप से कह रहे है, मेरी जान को खतरा है, एक विधायक पटेरिया इस्तीफा दे रहे है, पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव कह रहे है की, सरकार में कोई भी सुरक्षित नहीं है, पूर्व मंत्री अजय विश्नोई कह रहे है की, सरकार माफियाओं के सामने दंडवत हो गई है, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय सार्वजनिक रूप से मान चुके है की, गली-गली नशा बिक रहा है.

कांग्रेस नेताओं ने बताया की, भाजपा नेताओं की बेचारगी देखी नही जा रही है। खुद की कई सालो की सरकार में यह हालत हो गई है की, अब विधायक भी सुरक्षित नहीं है, डरे हुए है। कुलमिलाकर, देखा जाए तो मध्यप्रदेश के इंदौर में 'भाजपा विधायकों की रक्षा कौन करेगा, कांग्रेस करेगी, कांग्रेस करेगी', कुछ इसी तरह के नारे वाले पोस्टर इन दिनों कांग्रेस कार्यालय पर लगाए गए हैं, जहां भाजपा विधायकों को माफिया से जान का खतरा है।

ये भी पढ़े- Indore News: कैंडल लेकर सड़क पर उतरी महिला कांग्रेस, सरकार को दिया अल्टीमेटम

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+