Indore News: बच्चों की स्कूल बस फिट या अनफिट, RTO की जांच ने चौंकाया

कलेक्टर आशीष सिंह के निर्देश पर क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय एवं संभागीय परिवहन सुरक्षा स्क्वाड इंदौर द्वारा अभियान चलाकर लोक परिवहन वाहनों, स्कूली वाहनों, सहित अन्य वाहनों की लगातार चेकिंग की जा रही है। जिसमें वाहनों के फ़िटनेस, परमिट, बीमा, PUC, कर प्रमाण पत्र भी चेक किये जा रहे है।

क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी प्रदीप शर्मा ने बताया कि, बसों में ओवर लोडिंग, अधिक किराया की भी जांच की जा रही है। लोगों को अपने वाहनों पर HSRP नम्बर प्लेट लगवाने के लिए प्रेरित भी किया जा रहा है।

Indore

लगातार हो रही कार्रवाई

स्कूल वाहनों की विशेष चेकिंग की जा रही है। जिसमें वाहन की गति, स्पीड गवर्नर सहित दस्तावेज की चेकिंग की जा रही है। बच्चों, पालकों से चालक-परिचालक के व्यवहार के बारे में फीडबैक भी लिया जा रहा है। कार्यवाही निरन्तर जारी है। इस दौरान बिना फिटनेस पाए जाने पर 02 स्कूली वाहन, बिना परमिट 01 मालवाहक वाहन,10 यात्री वाहनों एवं स्कूली वाहनों पर परमिट शर्तो का उलंघन करते पाए जाने पर मोटरयान अधिनियम के अंतर्गत 'क' कार्रवाई की गई। इस दौरान 20 से अधिक वाहनों से 50 हजार रुपये से अधिक का जुर्माना वसूला गया।

आगे जारी रहेगी कार्रवाई

कलेक्टर आशीष सिंह के निर्देशन में अभियान चलाकर इंदौर शहर में यातायात सुधार की विशेष पहल की जा रही है। इसी के तहत शीघ्र ही शहर के अनेक चिन्हित चौराहों पर यातायात सुगम होगा। चिन्हित चौराहों पर लेफ्ट टर्न चौड़ा करने, इंजीनियरिंग एवं तकनीकी सुधार करने सहित अन्य बाधाएं हटाने के कार्य शुरू किये जा रहे है। इस संबंध में यहां कलेक्टर आशीष सिंह ने अधिकारियों एवं विशेषज्ञों के साथ शहर के अनेक चौराहों का भ्रमण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि, चौराहों पर यातायात सुधार एवं वाहनों की आवाजाही की सुगमता के लिए शीघ्र ही कार्य प्रारंभ कर दें।

ये भी पढ़े- Indore News: अवैध शराब के खिलाफ एक्शन, विदेशी ब्रांड की महंगी शराब देख अधिकारी चौंके

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+