Burhanpur प्रवास पर संघ प्रमुख मोहन भागवत, छत्रपति शिवाजी का उदाहरण देकर दिया खास संदेश

संघ प्रमुख डॉ. मोहन भागवत दो दिवसीय प्रवास पर बुरहानपुर आए. संघ प्रमुख डॉ. मोहन भागवत ने धर्म संस्कृति सम्मेलन को संबोधित भी किया।

indore

Recommended Video

      बुरहानपुर: RSS प्रमुख मोहन भागवत गुरूद्वारा पहुंचे,मत्था टेककर किए दर्शन

      संघ प्रमुख डॉ. मोहन भागवत बुरहानपुर प्रवास पर आए, जहां उन्होंने बुरहानपुर के शिकारपुरा स्थित गुर्जर भवन में आयोजित धर्म संस्कृति सम्मेलन में हिस्सा लिया। संघ प्रमुख डॉ. मोहन भागवत ने धर्म संस्कृति सम्मेलन को संबोधित भी किया। दो दिवसीय प्रवास पर बुरहानपुर आए संघ प्रमुख डॉ. मोहन भागवत, सरस्वती नगर में डॉक्टर हेडगेवार स्मारक समिति के कार्यालय भवन समर्थ का शुभारंभ करेंगे। साथ ही वे संघ कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन भी देंगे। संघ प्रमुख डॉ. मोहन भागवत ने बुरहानपुर में गुरुद्वारे में दर्शन किए। वहीं इसके बाद उन्होंने धर्म संस्कृति सम्मेलन को संबोधित किया है।

      संघ प्रमुख ने कही ये बात

      बुरहानपुर आए संघ प्रमुख मोहन भागवत ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि, दुनिया जिसे रिलीजन कहती है, वह सब के अलग-अलग हैं, लेकिन हम जिस को धर्म कहते हैं, वह सारी दुनिया का एक ही है। धर्म सबका भारत के बाहर नहीं है, दूसरी भाषा में नहीं है, इसके पास जाने वाले शब्द अन्य भाषाओं में है, परिस्थितियां आती है, तब ऐसा करना पड़ता है। शिवाजी महाराज ने किया, पूरा जीवन लगा दिया धर्म रक्षण के लिए, अपने राज्य प्राप्ति के लिए नहीं किया, तो धर्म के लिए जान जोखिम में डालकर मृत्यु की सिद्धता रखकर काम किया, और बहुत लोगों को धाक बैठाई, यहां की प्रजा के छाती पर आज की भाषा में कहें तो हिंदू मुसलमान दोनों की छाती पर रौंदकर चल रही थी बादशाहत और सल्तनत को ठीक किया, और ऐसा करते-करते समय की आवश्यकता थी, समाज ने कहा, संतो ने कहा, माताजी का आदेश हुआ, इसलिए सिंहासन का स्वीकार किया, यह अर्थ होता है।

      अलग-अलग कार्यक्रमों में शामिल हुए संघ प्रमुख

      इसी के साथ संघ प्रमुख डॉक्टर मोहन भागवत ने कहा कि, आज कोई सुल्तान-बादशाह नहीं है, आज तो हम जिनको चुनते हैं, वह राज्य करते हैं। आज हमें क्या करना है, तो मरना है धर्म के लिए, धर्म कभी छोड़ना नहीं, पहली बात धर्म छोड़ना नहीं, यानी मैं बड़ा बनूंगा, सब को बड़ा बनाऊंगा। मैं स्वार्थ के लिए नहीं जिऊंगा, अगर मेरा स्वार्थ होता है तो उसमें कम से कम मेरे गांव का लाभ होना चाहिए। बता दें कि बुरहानपुर आए संघ प्रमुख डॉक्टर मोहन भागवत अलग-अलग कार्यक्रमों में शामिल हुए हैं।

      ये भी पढ़े- MP: 'मध्यप्रदेश युवा आयोग' के अध्यक्ष की नियुक्ति, कौन हैं डॉ. निशांत खरे जिन्हें मिली बड़ी जिम्मेदारी, जानिए?

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+