MP: 'मध्यप्रदेश युवा आयोग' के अध्यक्ष की नियुक्ति, कौन हैं डॉ. निशांत खरे जिन्हें मिली बड़ी जिम्मेदारी, जानिए?
प्रदेश में निगम-मंडलों में नियुक्तियों का सिलसिला जारी है, जहां डॉ. निशांत खरे को मध्यप्रदेश युवा आयोग का अध्यक्ष निय़ुक्त किया गया है।

Recommended Video

अपने सरल, सौम्य व्यवहार के चलते युवाओं के दिल में बेहद खास पहचान बना चुके डॉ. निशांत खरे को राज्य सरकार की ओर से बड़ी जिम्मेदारी दे दी गई है, जहां डॉ. निशांत खरे को मध्यप्रदेश युवा आयोग का अध्यक्ष निय़ुक्त किया गया है। संभवत: खरे को यह जिम्मेदारी लगातार युवाओं के बीच चलाए जा अभियानों को देखते हुए दी गई है। सामाजिक क्षेत्रों में युवाओं के साथ बढ़ चढ़ हिस्सा लेने वाले डॉ. निशांत खरे अब युवाओं के बीच लोकप्रिय होते चले जा रहे हैं, जहां इसी को देखते हुए राज्य सरकार ने उन्हें बड़ी जिम्मेदारी दी है। इससे पहले खरे कई अलग-अलग जिम्मेदारियां संभाल चुके हैं, जिनमें बीजेपी प्रदेश फीडबैक विभाग के सह संयोजक जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेंदारियां शामिल हैं।
युवाओं के बीच खरे की मजबूत पकड़
डॉ. निशांत खरे इन दिनों आदिवासी समाजजनों की समस्याओं को सुलझाने के लिए भी तत्पर और तैयार रहते हैं, जहां आदिवासी युवाओं को इंदौर में हर संभव मदद मिल सकते इसके लिए भी प्रयासरत रहते हैं। संघ के करीबी डॉ. निशांत खरे की गिनती उन पढ़े लिखे और समझदार नेताओं में होती है, जिनकी बात सरकार से लेकर संगठन और संगठन से लेकर प्रशासन तक में सुनी जाती है। मिशन 2023 से पहले सियासत के जानकार डॉ. निशांत खरे को अलग-अलग विधानसभाओं से बतौर बीजेपी प्रत्याशी देख रहे थे, लेकिन नई जिम्मेदारी मिलने के बाद अब उन सारी अटकलों पर स्वत: ही विराम लग लगा है। वहीं अब मध्यप्रदेश युवा आयोग के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभालने जा रहे निशांत खरे अपने इस दायित्व का निर्वहन किस तरह करेंगे ये आने वाला वक्त बताएगा।
युवाओं के लिए रहते हैं समर्पित
मध्य प्रदेश युवा आयोग के अध्यक्ष बने डॉ निशांत खरे युवाओं के लिए समर्पित रहते हैं, जहां वे लगातार युवाओं के लिए अलग-अलग तरह के अभियान चलाने के साथ ही युवाओं के लिए काम भी करते हैं। हाल ही में डॉ. निशांत खरे की ओर से युवाओं के लिए क्रिकेट स्पर्धा आयोजित की गई थी, जिसमें बड़ी संख्या में युवाओं ने हिस्सा लिया था। वहीं कोरोना काल में भी डॉ. निशांत खरे ने अपनी सक्रियता दिखाते हुए कई महत्वपूर्ण दायित्वों को निभाया था। कुलमिलाकर, देखा जाए तो अपने सरल, सौम्य व्यवहार के चलते युवाओं के दिल में बेहद खास पहचान बना चुके डॉ. निशांत खरे को राज्य सरकार की ओर से बड़ी जिम्मेदारी दे दी गई है, जहां डॉ. निशांत खरे को मध्यप्रदेश युवा आयोग का अध्यक्ष निय़ुक्त किया गया है।
ये भी पढ़े- Ambedkar Jayanti 2023 पर CM Shivraj ने महेश्वर को दी सौगात, राज्यपाल ने कही ये बात












Click it and Unblock the Notifications