Indore में रोजगार मेला संपन्न, 150 से ज्यादा युवाओं को मिली मनपसंद नौकरी
इंदौर जिले में कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी के निर्देशानुसार बेरोजगार युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए निरंतर रोजगार मेले आयोजित किए जा रहे हैं। जिला रोजगार कार्यालय में रोजगार मेले का आयोजन किया गया।रोजगार मेले में कुल 12 कंपनियों के प्रतिनिधियों द्वारा साक्षात्कार लेकर कुल 151 युवाओं का चयन प्रारंभिक रूप से नौकरी के लिये किया गया।
उप संचालक रोजगार पी.एस. मण्डलोई ने बताया कि, इस एक दिवसीय रोजगार मेले में कुल 258 युवाओं ने अपना पंजीयन कराया। इनमें से 12 कंपनियों के प्रतिनिधियों द्वारा कुल 151 युवक-युवतियों का प्रारंभिक रूप से चयन किया गया।

कुछ ऐसा रहा रोजगार मेला
युवाओं का चयन एसडी कन्सल्टेंट, एलआईसी, जस्ट डायल, स्टार हेल्थ, शेफाली बिजनेस, चेकमेट सिक्योरिटी, इंस्टा कनेक्ट, चेनल प्ले, जाना स्माल फाइनेन्स, रूप रंग स्टोर्स और ग्रहम इंटीरियर कंपनी के लिये किया गया। रोजगार दिवस कार्यक्रम में शासन द्वारा संचालित स्वरोजगार योजनाओं में लाभान्वित हितग्राहियों को ऋण स्वीकृति पत्र के वितरण एवं विभिन्न गतिविधियों के साथ-साथ आयोजित रोजगार मेले में निजी क्षेत्र में रोजगार प्रदान किये जाने के उदेश्य से रोजगार मेले का भी आयोजन किया जा रहा है। मेले में 18 से 45 वर्ष के आवेदक जो कि हाईस्कूल से लेकर स्नातकोत्तर किसी भी विषय में पास आवेदक एवं तकनीकी योग्यता के आवेदक भी उक्त पदों हेतू रोजगार मेले में भाग लेकर योग्यता अनुसार रोजगार प्राप्त किया।
रोजगार को लेकर सराहनीय पहल
बेरोजगार युवाओं को रोजगार दिलाने के लिए प्रदेश में लगातार सराहनीय पहल की जा रही है, जहां अलग-अलग तरह के रोजगार मेलों का आयोजन किया जा रहा है, तो वहीं बेरोजगार युवाओं को रोजगार दिलाने के पूरे प्रयास किए जा रहे हैं। उज्जैन में लगातार युवाओं को रोजगार दिलाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में निरंतर रोजगार मेले का आयोजन किया जाता है। प्रदेश के अलग-अलग जिलों में लग रहे रोजगार मेलों के तहत युवाओं को रोजगार उपलब्ध हो रहा है, जहां अब लगातार रोजगार मेले सक्सेस होते नजर आ रहे हैं।
ये भी पढ़े- Indore में लगेगा रोजगार मेला, सैकड़ों बेरोजगारों को मिलेगी मनपसंद नौकरी












Click it and Unblock the Notifications