MP News : Corona से ज्यादा सड़क दुर्घटना में मौत, इन्हीं को रोकने के लिए सड़क सुरक्षा सेमिनार

इंदौर में सड़क सुरक्षा पर दो दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया जा रहा है। लोक निर्माण विभाग के मंत्री गोपाल भार्गव और इंदौर के सांसद शंकर लालवानी ने सेमिनार का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में इंडियन रोड कांग्रेस के सेक्रेटरी जनरल एस.के. निर्मल, वाइस प्रेसिडेंट आर.के. मेहरा, इंजीनियर इन चीफ एमपी पीडब्ल्यूडी नरेंद्र कुमार, प्रोजेक्ट डायरेक्टर जी.पी. मेहरा, नेशनल हाईवे के टेक्निकल मेंबर महावीर सिंह, इंडियन रोड कांग्रेस के वाइस प्रेसिडेंट प्रणब कुमार, चेयरमैन कमेटी बी.के. चौहान और लोकल ऑर्गेनाइजिंग सेक्रेटरी आर.के. जोशी भी मंचासीन थे। कार्यक्रम में अन्य संबंधित अधिकारी एवं देश विदेश से आए प्रतिभागी उपस्थित थे।

कोरोना से ज्यादा दुर्घटना में मौत

कोरोना से ज्यादा दुर्घटना में मौत

लोक निर्माण मंत्री गोपाल भार्गव ने सेमिनार में कहा है हम एक ऐसा सिस्टम तैयार करना चाहते हैं जिसमें यातायात नियमों का और सख्ती से पालन हो। जिससे खतरनाक दुर्घटनाएं ना हो। और भी अनेक विषयों के सुधार के बारे में हमें सोचना होगा। आयोजित परिचर्चा हमें सड़क यातायात सुधार में मुकम्मल स्थान पर पहुंचाने में मदद करेगी। उन्होंने कहा कि, रोड पर हो रही दुर्घटनाओं को रोकने के लिए एक अकेला विभाग सक्षम नहीं होगा। इन दुर्घटनाओं को रोकने के लिए सभी विभागों को प्रयत्न करने होंगे। मिलकर काम करना होगा जिसके बहुत ही अच्छे परिणाम देखने को मिल सकेंगे। जितनी मृत्यु हमारे मध्यप्रदेश में कोरोना काल में नहीं हुई उससे कहीं ज्यादा सड़क दुर्घटनाओं में होती है। यह एक चिंता का विषय है। इसी कारण यह जरूरी है कि इस महत्वपूर्ण विषय पर हम विचार करें।

यातायात नियमों का सख्ती से पालन

यातायात नियमों का सख्ती से पालन

मंत्री गोपाल भार्गव ने सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए यातायात नियमों का सख्ती से पालन करने की बात कही। गाड़ी की फिटनेस, ड्राइविंग लाइसेंस होना साथ ही सही तरीके से वाहनों का उपयोग करना। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में ब्लैक स्पॉट समाप्त करने का काम हम एक वर्ष में कर लेंगे। अगले रोड सेफ्टी सेमिनार में हम कोशिश करेंगे कि परिवहन एवं लोक निर्माण से संबंधित अधिकारी सम्मिलित हों। इस सेमिनार से जो निष्कर्ष निकले उसे हम भारत सरकार के समक्ष रखें, जिससे कि यह हमारे लिए और भी प्रभावी हो, परिणाम दायक हो, जिससे की हमें ज्यादा से ज्यादा लाभ मिल सके।

ब्लैक स्पॉट निदान के लिए अलग से फंड प्राप्त हो

ब्लैक स्पॉट निदान के लिए अलग से फंड प्राप्त हो

इंडियन रोड कांग्रेस द्वारा आयोजित इस सेमिनार में सांसद शंकर लालवानी ने लोक निर्माण मंत्री गोपाल भार्गव से अनुरोध किया कि, इंदौर क्षेत्र में जो भी ब्लैक स्पॉट हैं, उसके निदान के लिए अलग से फंड प्राप्त हो। जिसमें आवश्यक सुधार कर दुर्घटनाओं को रोका जा सके। उल्लेखनीय है कि, भारत सरकार के सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय द्वारा सड़क सुरक्षा जैसे ज्वलंत समस्या को दृष्टिगत रखते हुए इंटर नेशनल सेमिनार ओन रोड़ सेफ्टी: करंट सिनेरियो वे फारवर्ड सेमिनार का आयोजन किया जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+