Ratlam : सड़क पर काम कर रहे मजदूरों के लिए काल बनी कार, 4 की मौत
मध्यप्रदेश के रतलाम जिले से दिल दहला देने वाला घटनाक्रम निकलकर सामने आया है, जहां फोरलेन पर काम कर रहे मजदूरों को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी, जिसके बाद 4 मजदूरों की मौके पर मौत हो गई तो वहीं 8 मजदूरों को गंभीर घायल अवस्था में जिला अस्पताल रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि, बेकाबू कार फोरलेन पर काम कर रहे मजदूरों से जाकर टकरा गई, जिसके बाद 4 मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि, सभी मजदूर एक ही परिवार के रहने वाले हैं, जहां अब सभी के परिजनों का पता लगाया जा रहा है, और वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

कुछ इस तरह हुआ पूरा घटनाक्रम
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि, मजदूर फोरलेन सड़क पर काम कर रहे थे तभी अचानक तेज रफ्तार बेकाबू कार फोरलेन से गुजरी और देखते ही देखते एक दर्जन से ज्यादा मजदूरों को उड़ा दिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि, 4 मजदूरों ने मौके पर दम तोड़ दिया तो वहीं 8 मजदूरों को गंभीर घायल अवस्था में जिला अस्पताल रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि आवाज दूर तक सुनाई दी, जिसके बाद घटनास्थल पर बड़ी संख्या में लोगों का जमावड़ा लग गया। लोगों ने इस घटनाक्रम की सूचना पुलिस और एंबुलेंस को दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस और एंबुलेंस की टीम ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया तो वहीं गंभीर घायल मरीजों को इलाज के लिए अस्पताल रेफर किया गया।
घटनाक्रम की जांच में जुटी पुलिस
घटनाक्रम की सूचना मिलते ही तुरंत ग्रामीण और आसपास के टोल कर्मी मौके पर पहुंचे, जहां सभी ने पुलिस और एंबुलेंस टीम की मदद करते हुए घायलों को अस्पताल पहुंचाया। शवों को भी पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया गया है। घटनाक्रम की जानकारी लगते ही स्थानीय जनप्रतिनिधि भी मौके पर पहुंचे, जहां सभी ने अस्पताल में मरीजों के उपचार का प्रबंध देखते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं। उधर, पुलिस ने कार चालक को हिरासत में ले लिया है, जहां पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications