Indore में भीषण सड़क हादसा, 4 लोगों की मौत, कई घायल
इंदौर के बाणगंगा इलाके में देर शाम बड़ा हादसा हो गया, जिसमें एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसके चलते लगभग 4 लोगों की मौत की जानकारी सामने आई है.

Recommended Video

प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में देर शाम बड़ा हादसा हो गया, जिसमें एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसके चलते लगभग 4 लोगों की मौत की जानकारी सामने आई है, तो वहीं कुछ लोग घायल भी हुए हैं। घटनाक्रम शहर के बाणगंगा इलाके में घटित हुआ, जब देर शाम क्रेन को ओवरटेक करने के चक्कर में बस ने बाइक को टक्कर मार दी, जिसके चलते लगभग 4 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है। वहीं हादसे की सूचना लगते ही मौके पर पुलिस की टीम पहुंची, और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। पुलिसकर्मियों ने सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया है, तो वहीं शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। फिलहाल, पुलिस जांच में जुटी है कि यह हादसा कैसे हुआ।
हादसे से मचा हड़कंप
बाणगंगा इलाके में हुए दर्दनाक हादसे के बाद हड़कंप मच गया, जहां लोगों ने प्राथमिक तौर पर बचाव कार्य शुरू करते हुए घायलों को अस्पताल पहुंचाना शुरू किया, तो वहीं पुलिस और एंबुलेंस को भी सूचना दी गई, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने एंबुलेंस की सहायता से घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया, तो वहीं मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया। प्रारंभिक तौर पर 4 लोगों की मौत की जानकारी निकलकर सामने आ रही है, जहां यह संख्या और बढ़ सकती है। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो क्रेन को ओवरटेक कर रही बस की चपेट में आ जाने से बाइक सवार की मौत हुई है, जहां यह बाइक क्रेन के नीचे जा घुसी।
इससे पहले भी हो चुके हैं हादसे
प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में इससे पहले भी हादसे हो चुके हैं, जिसमें कई लोग अपनी जान गवा चुके हैं, अक्सर बस चालकों द्वारा दूसरे वाहनों को ओवरटेक करने के चक्कर में कई बार सड़क दुर्घटनाएं होती हैं, जिनमें कई लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ती है। इतना ही नहीं शहर की अलग-अलग सड़कों पर आए दिन बस चालक तेज रफ्तार में बस चलाते हैं, और एक-दूसरे को ओवरटेक करने के चक्कर में कई लोगों की जान ले बैठते हैं। वहीं एक बार फिर इंदौर में इसी तरह का मामला सामने आया है, जहां एक बस ने क्रेन को ओवरटेक करने के चक्कर में बाइक सवार को टक्कर मार दी, जिससे कई लोगों की मौत हो गई।
ये भी पढ़े- Khargone news: तेज रफ्तार कार से कुछ इस तरह हो रही थी लाखों की अवैध शराब की तस्करी












Click it and Unblock the Notifications