Khargone news: तेज रफ्तार कार से कुछ इस तरह हो रही थी लाखों की अवैध शराब की तस्करी
खरगोन में आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया, जहां विभाग ने लगभग 6 लाख रूपए की अवैध शराब को जब्त करने में सफलता हासिल की है.

खरगोन जिले में अवैध मदिरा के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कलेक्टर शिवराज सिंह वर्मा के आदेश तथा सहायक आबकारी आयुक्त अभिषेक तिवारी के निर्देशानुसार आबकारी विभाग ने रविवार को मध्यमरात्रि में अवैध मदिरा विक्रेताओं के विरूद्ध कार्रवाई की है। यह कार्यवाही जिले के वृत्त महेश्वर व कसरावद के संयुक्त आबकारी दल ने मध्यरात्रि में सहायक जिला आबकारी अधिकारी बसंत कुमार भीटे के नेतृत्व में अवैध मदिरा परिवहन की मुखबिर की सूचना पर त्वरित कार्रवाई की है।
कार से जब्त हुई अवैध शराब
विभाग ने एबी रोड पर निर्मल ढाबा के समीप नाकेबंदी की गई। मुखबिर सूचना अनुसार इंदौर की ओर से तेज गति से आती हुई सफेद फोर्ड इकोस्पोर्ट कार को रुकने का संकेत देने पर वाहन चालक द्वारा गाडी को तेज गति से भगाकर नाकेबंदी तोड़ते हुए भागने का प्रयास किया गया। किन्तु आबकारी दल द्वारा अपने अनुबंधित वाहन से घेराबंदी कर कार को रोका गया। विधिवत तलाशी लेने पर इकोस्पोर्ट कार में भरकर परिवहन की जा रही अवैध शराब की 15 पेटी बोल्ट बीयर (केन), 14 पेटी व्हिस्की, 02 पेटी व्हिस्की, 02 पेटी व्हिस्की व 02 पेटी व्हिस्की कुल 35 पेटी शराब जब्त की है।
अभियान का असर दिखने लगा
कार में सवार प्रदीप पिता अजबसिंह सोलंकी निवासी ग्राम रणमल बिल्लौद थाना बेटमा इंदौर तथा दीपक पिता छविनाथ सिंह चौहान निवासी हालमुकाम पीथमपुर के कब्जे से कुल 361.44 बल्क लीटर अवैध मदिरा बरामद की है। दल ने आरोपियों को मौके से गिराफ्तार कर वृत्त प्रभारी आबकारी उपनिरीक्षक मोहनलाल भायल द्वारा मप्र आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) का प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया है। दल ने कार्रवाई में जब्त मदिरा व वाहन का अनुमानित मूल्य 6 लाख 10 हजार रुपये है। खरगोन में अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है जहां इस अभियान के अंतर्गत अवैध शराब माफियाओं के खिलाफ नकेल कसी जा रही है। वहीं अब इस अभियान का असर भी धीरे-धीरे जिले में दिखने लगा है।
ये भी पढ़े- Indore news: फिल्म की तर्ज पर ट्रक में छिपाया, कुछ इस तरह बरामद हुआ 2 करोड़ का अफीम












Click it and Unblock the Notifications