Republic day 2023 : Khargone में मुख्य समारोह की तैयारी, दृष्टिबाधित छात्रों का योगासन रहेगा आकर्षण का केंद्र
खरगोन में गणतंत्र दिवस 26 जनवरी के मुख्य समारोह का आयोजन हर वर्ष की तरह डीआरपी लाइन स्थित मैदान पर होगा। डीआरपी लाइन पर परेड, सांस्कृतिक कार्यक्रम व अन्य गतिविधियों की रिहर्ल्सल की गई।

Recommended Video

गणतंत्र दिवस 26 जनवरी के मुख्य समारोह का आयोजन हर वर्ष की तरह डीआरपी लाइन स्थित मैदान पर होगा। मुख्य समारोह में कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। मंगलवार को डीआरपी लाइन पर परेड, सांस्कृतिक कार्यक्रम व अन्य गतिविधियों की रिहर्ल्सल की गई। मुख्य अतिथि के रूप में अपर कलेक्टर केके मालवीया ने और एसपी के प्रतिनिधि के रूप में एसडीओपी राकेश गुप्ता ने परेड का निरीक्षण किया। साथ ही आरआई रेखा रावत ने मार्च पास्ट का नेतृत्व किया। इस बार करीब 5 वर्षाें बाद जिला पुलिस बल के महिला बल द्वारा परेड की जाएगी। इसी तरह सांस्कृतिक कार्यक्रम में आस्था ग्राम के दृष्टिबाधित व श्रवण बाधित दिव्यांगजन विभिन्न चक्रों में योग के अनेक आसन प्रस्तुत करेंगे। इस दौरान एसडीएम ओएन सिंह, संयुक्त कलेक्टर शिराली जैन, नपा सीएमओ प्रियंका पटेल, जिला शिक्षा अधिकारी हेमेंद्र वडनेरकर व अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
खंडवा में ये रहेगा खास
संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा वर्ष 2023 को अंतर्राष्ट्रीय पोषक अनाज घोषित करने के संदर्भ में किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग जिला खण्डवा द्वारा गणतंत्र दिवस 2023 के अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय पोषक अनाज 2023 में जिले में पोषक अनाज फसलो की पहचान एवं उनके महत्व के उद्देश्य को लेकर झांकी का निर्माण किया गया है। उप संचालक कृषि ने बताया कि पोषक अनाज जिन्हें हम प्रायः कोदो-कुटकी, भादली, राला, सॉवा, रागी, ज्वार, बाजरा आदि के नाम से हम सभी भली-भॉति परिचित है। इन अनाजों में पाये जाने वाले पेषक तत्वो जैसे- प्रोटिन, विटामिन्स, खनिज, तथा एमोनोएडिस प्रचुर मात्रा में पाये जाते है। इस कारण स्वास्थ्य विशेषज्ञो के द्वारा इन पेषक अनाजो को सूपर फुड की श्रेणी में रखा गया है। दूसरे शब्दो में इन पोषक अनाजों में न्युट्रेटिव वैल्यु अधिक होने के कारण इन्हे न्युट्रिसीरियल के नाम से जाना जाता है।
झांकी में चित्रों के माध्यम से किया जायेगा प्रदर्शन
उप संचालक कृषि ने बताया कि, झांकी में कुछ प्रमुख पोषक अनाजों में पाये जाने वाले पोषक तत्वो की मात्रा तथा इन पोषक अनाजों से तैयार किये जाने वाले प्रमुख व्यजंन के बारे में बताया जायेगा। जिनका प्रदर्शन झांकी में चित्रों के माध्यम से किया जायेगा तथा जीवंत नमूनो के रूप में कोदो-कुटकी, भादली, राला, सॉवा, रागी, ज्वार, बाजरा आदि पोषक अनाज प्रदर्शित किये जायेंगे। उन्होंने बताया कि पोषक अनाज मानव स्वास्थ्य के लिये किस प्रकार से वरदान है, इस बात को पुष्टि करने के लिये इन पोषक अनाजो में पाये जाने वाले औषधियों गुणों को भी प्रदर्शित किया जायेगा।
ये भी पढ़े- MP : Pathaan फिल्म को लेकर हिंदूवादी संगठनों का विरोध-प्रदर्शन, शो बंद कराते हुए दिया अल्टीमेटम












Click it and Unblock the Notifications