MP : Pathaan फिल्म को लेकर हिंदूवादी संगठनों का विरोध-प्रदर्शन, शो बंद कराते हुए दिया अल्टीमेटम

बुधवार को शहर के सिनेमाघरों में पठान फिल्म की ओपनिंग होनी थी, जहां हिंदूवादी संगठनों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। विरोध प्रदर्शन के दौरान हिंदूवादी संगठनों से जुड़े कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी भी की है।

indore

Recommended Video

      इंदौर: पठान फिल्म का विरोध,टॉकीज के बाहर किया हनुमान चालीसा का पाठ

      मध्यप्रदेश में पठान फिल्म का विरोध शुरू हो गया है, जहां हिंदूवादी संगठनों ने अलग-अलग सिनेमाघरों में पहुंचकर पठान फिल्म का जमकर विरोध किया। हिंदूवादी संगठनों के विरोध प्रदर्शन का असर कुछ इस कदर रहा की कुछ सिनेमाघरों में पठान फिल्म के शो कैंसिल भी करने पड़े हैं। पठान फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही हिंदूवादी संगठन फिल्म के विरोध में अपनी आवाज बुलंद करते नजर आ रहे हैं। उधर, बुधवार को शहर के सिनेमाघरों में पठान फिल्म की ओपनिंग होनी थी, जहां हिंदूवादी संगठनों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। विरोध प्रदर्शन के दौरान हिंदूवादी संगठनों से जुड़े कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी भी की है।

      जमकर हुआ विरोध-प्रदर्शन

      जमकर हुआ विरोध-प्रदर्शन

      मिनी मुंबई कहे जाने वाले शहर इंदौर में पठान फिल्म की रिलीज को लेकर विवाद देखा गया, जहां सुबह से ही बड़ी संख्या में हिंदूवादी संगठन से जुड़े कार्यकर्ता अलग-अलग सिनेमाघरों के बाहर पहुंचकर विरोध प्रदर्शन करते नजर आ रहे थे। इस दौरान पुलिस द्वारा सुरक्षा के भी पुख्ता बंदोबस्त किए गए थे, जहां बड़ी संख्या में सिनेमाघरों के आसपास पुलिस बल को तैनात किया गया था, लेकिन बावजूद इसके हिंदूवादी संगठनों ने जमकर विरोध प्रदर्शन करते हुए अल्टीमेटम दिया। बड़ी संख्या में हिंदूवादी संगठन से जुड़े लोग सिनेमाघरों में पहुंचे थे। हिंदूवादी संगठन से जुड़े लोगों की मानें तो आने वाले समय में भी इसी तरह का विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा।

      नहीं चलने दिया शो

      नहीं चलने दिया शो

      हिंदूवादी संगठनों से जुड़े कार्यकर्ताओं की मानें तो सिनेमाघर संचालकों को अब से 20 दिन पहले ही चेतावनी ज्ञापन दे दिया गया था कि, यदि पठान फिल्म आप लगाओगे तो यहां पर विरोध होगा, और यह फिल्म हम नहीं चलने देंगे। सुबह से ही हिंदूवादी संगठनों की टीम यहां आ गई है, सुबह 9 बजे एक शो था, जिसमें हिंदूवादी संगठनों ने थिएटर में घुसकर सभी दर्शकों को बाहर निकाला है, आग्रह करके, साथ ही यहां अब कोई शो हिंदूवादी नहीं चलने दे रहे हैं, और ना ही चलने देंगे।

      लगातार हो रहा विरोध-प्रदर्शन

      लगातार हो रहा विरोध-प्रदर्शन

      हिंदूवादी संगठन लगातार पठान फिल्म को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। यही कारण है कि, बुधवार को जब पठान फिल्म की रिलीज हुई तब तमाम हिंदूवादी संगठनों से जुड़े लोग पठान फिल्म का विरोध प्रदर्शन करने अलग-अलग सिनेमाघरों में पहुंच गए। इतना ही नहीं यहां हिंदूवादी संगठन से जुड़े लोगों ने शो को बंद कराते हुए दर्शकों को सिनेमाघरों से बाहर निकाल दिया। साथ ही हिंदूवादी संगठनों ने सिनेमाघर संचालकों को अल्टीमेटम देते हुए पठान फिल्म का शोर नहीं चलाने की चेतावनी दी है। उधर, हिंदूवादी संगठन के विरोध को देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस बल सिनेमा घरों के आसपास लगाया गया है।

      ये भी पढ़े- Indore में अध्यक्ष को लेकर असमंजस में कांग्रेस, प्रभारी महेंद्र जोशी को सौंपी जिम्मेदारी

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+