Red Sand Boa : करोड़ों की कीमत वाला सांप बरामद, इसे 50 हजार रुपए में बेचने आया तस्कर गिरफ्तार

Indore News, इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर पुलिस ने एक ऐसा सांप बरामद किया है, जिसकी इंटरनेशनल बाजार में कीमत करोड़ों रुपए है। सांप दुर्लभ प्रजाति का रेड सेंड बोआ ( Red Sand Boa) है, जिसे सामान्य भाषा में दो मुंहा सांप भी कहते हैं। शाजापुर निवासी गौरव के पास से यह सांप बरामद किया गया है।

Red Sand Boa snake Smuggling Accused Arrested By indore police

गौरव इसे इंदौर में बेचने की फिराक में था। इसी दौरान पुलिस को मिली सूचना के आधार पर दबिश देकर इसे तस्कर के पास से सांप को बरामद किया है। हालांकि आरोपी ने पुलिस पूछताछ में अभी तक यह नहीं बताया है कि ये सांप उसे कहां से मिला है। इस सांप का आरोपी ने 50 हजार में रुपए में सौदा करने वाला था।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक इस कार्रवाई में खास बात ये है कि पिछले कई दिन से जानकारी मिल रही थी कि इंदौर वन्य प्राणियों की तस्करी का बड़ा हब बनता जा रहा है। इंदौर दूसरे राज्यों के रूट पर होने की वजह से यहां से तस्करी करना आसान है। रेड सेंड बोआ की तस्करी ज्यातादर तस्करी नेपाल के रास्ते चीन और ताइवान तक होती है।

इन देशों में सबसे ज्यादा खरीददार मिलते हैं। एसएसपी रुचि वर्धन मिश्र ने बताया कि दुलर्भ सांप का जब्त किया गया है। करोड़ों रुपए की कीमत वाले इस सांप को बेचने की फिराक में घूम रहे आरोपी को भी गिरफ्तार किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+