MP: सगे भाइयों पर बदमाशों ने किए चाकुओं से वार, एक ने तोड़ा दम, दूसरा घायल
इंदौर, 20 सितंबर : प्रदेश के आर्थिक राजधानी इंदौर में अपराध लगातार बढ़ते चले जा रहे हैं, जहां एक बार फिर हत्या की घटना सामने आई है। देर रात दो सगे भाइयों पर अज्ञात आरोपियों ने चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई, वहीं उसके भाई को गंभीर चोट आने के चलते उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घटना की सूचना के बाद पुलिस के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे थे। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवा कर अज्ञात आरोपियों की तलाश शुरू की है।

कुछ इस तरह हुआ घटनाक्रम
हत्या की यह वारदात इंदौर के द्वारकापुरी थाना क्षेत्र के बुध नगर बस्ती की है। अज्ञात आरोपियों ने यहां रहने वाले युवक और उसके भाई पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया, जिसमें एक युवक की मौत हो गई वहीं दूसरी युवक घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी एफएसएल की टीम भी मौके पर पहुंची और जांच शुरू की है।
अधिकारियों की टीम ने को जांच
अधिकारियों ने मौके पर घटनास्थल का मुआयना कर मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। वहीं पुलिस ने घटना स्थल के सीसीटीवी फुटेज खंगलना शुरू कर दिए हैं, ताकि अरोपियो का कोई सुराग मिल सके। वहीं आरोपियों की तलाश में पुलिस टीमें लगा दी गई है, उनके पकड़े जाने के बाद ही इस हत्या के पीछे की वजह सामने निकलकर आएगी। इस पूरे घटनाक्रम के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।
शहर में लगातार बढ़ रही वारदात
एक ओर जहां शहर को 24 घंटे खोलने की कवायद की जा रही है, तो वहीं दूसरी ओर लगातार बढ़ते अपराध पुलिस प्रशासन की चिंता बढ़ा रहे हैं। लगातार बढ़ रहे अपराधों को देखते हुए पुलिस को खास एक्शन प्लान बनाने की आवश्यकता है, जिससे अपराधियों पर जहां लगाम लग सके, तो वहीं आमजन को सुरक्षा का भाव महसूस हो सके। इधर, पुलिस अब अपराधियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने का प्लान तैयार कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications