लापरवाही : इंदौर के सरकारी अस्पताल में चूहों ने नवजात बच्चे के पैर कुतरे
इंदौर, 18 मई। मध्य प्रदेश के इंदौर के शासकीय महाराजा यशवंतराव चिकित्सालय (एमवाईएच) के दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां पर कथित रूप से चूहों ने एक नवजात बच्चे के पैर कुतर दिए। अस्पताल प्रशासन ने पूरे मामले की जांच के लिए कमेटी का गठन किया है।

मीडिया से बातचीत में शासकीय महाराजा यशवंतराव चिकित्सालय (एमवाईएच) इंदौर के अधीक्षक प्रमेंद्र ठाकुर बताते हैं अस्पताल की नर्सरी में नवजात बच्चों की देखभाल गंभीरता से की जाती है। एक बच्चे के एडी व अंगूठा चूहों द्वारा कुतरने का मामला सामने आया है, जिसकी तीन सदस्यीय समिति से जांच करवाई जा रही है। दोषी कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
Baby’s treatment has been started and a committee formed to probe the matter: Hospitals superintendent Dr Pramendra Thakur pic.twitter.com/9nCtGK4qGS
— ANI (@ANI) May 18, 2021
बच्चे के पिता ने बताया कि तड़के तीन बजे उसकी पत्नी प्रियंका नर्सरी में वार्मर पर सो रहे नवजात बच्चे को दूध पिलाने गई थी। तब उसने देखा कि बच्चे पैर का अंगूठा, अंगुली व एड़ी कुतरी हुई थी। बच्चा प्री मैच्योर है। उसका वजन करीब 1.4 किलो है।












Click it and Unblock the Notifications