Indore news: स्कूली बच्चों ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, भगवान राम की 48 हजार पेंटिंग बनाई

22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा होनी है, जहां इससे पहले धर्म और संस्कृति के शहर इंदौर में स्कूली बच्चों ने बेहद अनूठा विश्व रिकॉर्ड कायम किया है, जहां स्कूली बच्चों ने 40 हजार से ज्यादा पेंटिंग बनाकर इन्हें दशहरा मैदान पर प्रदर्शनी में सजाया है।

गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज पेंटिंग में बच्चों ने भगवान राम के जीवन काल पर आधारित पेंटिंग बनाई है, जो अब काफी पसंद की जा रही है। 22 जनवरी को अयोध्या में भगवान राम मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा होनी है, जहां इससे पहले अलग-अलग धार्मिक अनुष्ठानों का सिलसिला जारी है। वहीं इन धार्मिक अनुष्ठानों में बच्चे भी बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं।

Indore

48 हजार पेंटिंग बनाई जाएगी

शहर के दशहरा मैदान पर लगाई गई प्रदर्शनी में स्कूलों बच्चों ने भगवान राम के जीवन पर आधार 40 हजार से ज्यादा पेंटिंग बनाई है। इस प्रदर्शनी में बच्चों का हौंसला बढ़ाने पहुंचे कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने बच्चों की बनाई पेंटिंग को निहारा और जमकर सराहना की है। इस दौरान कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का अलग अंदाज देखने मिला, जहां उन्होंने भगवान राम पर आधारित भजन 'मेरी झोपड़ी के भाग आज खुल जाएंगे, राम आएंगे भजन' सुनाया। शहर के 107 सीबीएसई स्कूल के बच्चों ने 40 हजार से ज्यादा पेंटिंग बनाकर प्रदर्शनी में लगाई, बच्चों ने भगवान राम के अलावा माता सीता, भगवान लक्ष्मण और भगवान हनुमान की पेंटिंग तैयार की है।

विजयवर्गीय ने की महापौर की सराहना

22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा होनी है, जहां इससे पहले धर्म और संस्कृति के शहर इंदौर में स्कूली बच्चों ने बेहद अनूठा विश्व रिकॉर्ड कायम किया है, जहां स्कूली बच्चों ने 48 हजार पेंटिंग बनाकर इन्हें दशहरा मैदान पर प्रदर्शनी में सजाया है. इस अनूठे आयोजन में पहुंचे कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने महापौर पुष्यमित्र भार्गव की जमकर सराहना की है. दशहरा मैदान पर लगाई गई प्रदर्शनी में स्कूलों बच्चों ने भगवान राम के जीवन पर आधार 48 हजार पेंटिंग बनाई है. इस प्रदर्शनी में बच्चों का हौंसला बढ़ाने कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और महापौर पुष्यमित्र भार्गव पहुंचे थे, जहां कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने महापौर पुष्यमित्र भार्गव की जमकर सराहन की है.

ये भी पढ़े- Indore news: 40 किलो चॉकलेट से शेफ ने बनाया राम मंदिर, कुछ ऐसी है खासियत

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+