Indore news: 40 किलो चॉकलेट से शेफ ने बनाया राम मंदिर, कुछ ऐसी है खासियत
Indore news: 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा होनी है, जहां इससे पहले देश भर में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को उत्साह के साथ मनाने की तैयारी पूरी कर ली गई है, तो वहीं अब देश के अलग-अलग स्थान से राम मंदिर की अलग-अलग प्रतिकृतियां और अलग-अलग कार्यक्रमों के सामने आने का सिलसिला भी जारी है।
खान पान के व्यंजनों और बाजारों के लिए खास पहचान रखने वाले शहर इंदौर में बेहद खास नवाचार किया गया है, जहां एक होटल ने 40 किलो चॉकलेट से राम मंदिर का मनमोहक स्वरुप तैयार किया है। यह अयोध्या में बनाए जा रहे भव्य राम मंदिर की प्रतिकृति है। चॉकलेट से बनी राम मंदिर की है प्रतिकृति देखने में बेहद आकर्षक लग रही है। सभी से पसंद कर रहे हैं।

कुछ ऐसी है खासियत
अयोध्या में भगवान राम का मंदिर बनकर तैयार है, जहां 22 जनवरी को मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा होनी है, तो वहीं अब देश के अलग-अलग हिस्सों में राम मंदिर से जुड़ी प्रतिकृति चर्चाओं का विषय बन रही है। इंदौर शहर के होटल शेरेटन में शेफ टीम के द्वारा भगवान राम की एक ऐसी आकर्षक प्रतिकृति तैयार की गई है, जो अब देशभर में चर्चा का विषय बन चुकी है। दरअसल, यह प्रतिकृति चॉकलेट से तैयार की गई है। इस प्रतिकृति को तैयार करने में लगभग 40 किलो चॉकलेट का इस्तेमाल किया गया है। होटल के शेफ को इस प्रतिकृति को तैयार करने में कई सारी चैलेंज का सामना करना पड़ा, लेकिन आखिर में यह प्रतिकृति बनकर तैयार हो गई है, जो अब दिखने में बेहद आकर्षक नजर आ रही है।
कड़ी मेहनत से तैयार किया राम मंदिर
होटल स्टाफ ने बताया कि, 22 जनवरी को होटल में बेहद खास कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस दौरान होटल प्रबंधन से लेकर होटल कर्मचारियों की टीम अनूठे ड्रेस अप में नजर आएगी। होटल स्टाफ की माने तो हम चाहते हैं की चॉकलेट से बनी है राम मंदिर की प्रतिकृति देख लोग अयोध्या में बने भव्य राम मंदिर की सुंदरता और भव्यता का अंदाजा लगा सके। इस प्रतिकृति को तैयार करने में होटल स्टाफ ने खास मेहनत की है, जहां अब यह मेहनत साकार हुई है, और हमने यह चॉकलेट का बेहद सुंदर राम मंदिर बना कर तैयार किया है।
ये भी पढ़े- Indore Loksabha Election पर राम मंदिर का कितना पड़ेगा असर, जानिए क्या है माहौल












Click it and Unblock the Notifications