Indore news: राम दर्शन के लिए अयोध्या ले जा रही BJP, 22 जनवरी को मनेगी दिवाली
22 जनवरी को भव्य अयोध्या धाम के दिव्य राम मंदिर में विराज रहे रामलला के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के निमित्त जावरा कंपाउंड स्थित भाजपा कार्यालय पर श्री राम मंदिर दर्शन अभियान को लेकर बैठक संपन्न हुई।
बैठक में सम्मिलित विधानसभा संयोजकों व प्रभारी, मण्डल अध्यक्ष, मण्डल प्रभारियों श्रीराम दर्शन अभियान के नगर व मण्डल के संयोजक व सह संयोजक मौजूद रहे। इस अवसर पर नगर महामंत्री सुधीर कोल्हे, दिलीप शर्मा, अशोक अधिकारी, प्रदीप नायर मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

बैठक में खास प्लान तैयार
संबोधित करते हुए नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने कहा कि, श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा दिवस पर सभी मंदिरों में साज सज्जा एवं दीप प्रज्वलन के सहित शाम के समय महाआरती का आयोजन करना है इसके साथ ही भंडारा एवं प्रसादी का वितरण भी होना है साथ ही साथ घर-घर द्वार द्वार दीपक जलाकर इस दिन दीपावली मनाना है। लाइटिंग एवं डेकोरेशन के साथ भव्य आतिशबाजी के सहित उत्साह पूर्वक दीपावली जैसा उत्सव मने यह सुनिश्चित करना है। श्री राम मंदिर दर्शन अभियान के संयोजक गोपाल गोयल ने कहा कि, अयोध्या में श्री राम मंदिर के दर्शन करने जाने वाले राम भक्तों को 22 तारीख से 25 तारीख के बीच रजिस्ट्रेशन करा कर आईडी कार्ड एवं टिकट वितरण करके उनका उनके क्षेत्र में सम्मान करना है। साथ ही गोयल ने कहा कि, अयोध्या जाने वाली ट्रेन के कोच प्रमुख बनाए जाएंगे। साथ ही 8 प्रबंधको की टोली बनाई गई है, जो 8 दिन पूर्व पहुंचकर आवास एवं भोजन की व्यवस्था अयोध्या में सुनिश्चित करेंगे। 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर की स्थापना होनी है, जहां इस दिन के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. इन कार्यक्रमो को लेकर तैयारियों का सिलसिला जारी है. कुलमिलाकर, देखा जाए तो देशभर के साथ इंदौर में 22 जनवरी को विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे.
ये भी पढ़े- Indore news: 40 किलो चॉकलेट से शेफ ने बनाया राम मंदिर, कुछ ऐसी है खासियत
{document1}












Click it and Unblock the Notifications