राम लला के दर्शन पाने को आतुर शबनम शेख, पैदल ही मुंबई से अयोध्या के लिए निकली
22 जनवरी यानि वो ऐतिहासिक दिन जब अयोध्या में राम मंदिर का शिलान्यास होना है. वहीं राम मंदिर शिलान्यास कार्यक्रम को लेकर देशभर में तैयारियां की जा रही हैं.
इधर, भगवान राम की एक ऐसी भक्त मुंबई से अयोध्या के लिए पैदल निकली हैं, जो राम भक्ति में डूबी हुई नजर आ रही है. वहीं लोग अब शबनम नाम की इस राम भक्त को कलयुग की शबरी भी बता रहे हैं, जहां शबनम जहां से गुजर रही है, वहीं उनका जोरदार स्वागत भी किया जा रहा है.

शबनम ने कही ये बात
मुंबई की रहने वाली शबनम अयोध्या के लिए पैदल की निकल पड़ी हैं, जहां शबनम फिलहाल मध्यप्रदेश से गुजर रही हैं, वहीं मध्यप्रदेश में शबनम का जोरदार स्वागत किया जा रहा है। मुंबई से अयोध्या जा रही शबनम इंदौर से होकर भी गुजरी जहां बायपास पर शबनम का स्वागत-सत्कार किया गया। शबनम शेख की माने तो मुंबई से पैदल अयोध्या जा रही हैं, जहां राम जी के दर्शन करेंगी, शबनम ने बताया कि, उन्हें 12 दिन यात्रा करते हुए हो चुके हैं, उन्होंने बताया कि, वे खुश हैं की उन्हें आज देशभर में कलयुग की शबरी कहा जा रहा है।
पैदल यात्रा से हर कोई हैरान
शबनम शेख ने बताया कि, मुंबई से अयोध्या के लिए पैदल ही निकल पड़ी है, जहां अलग-अलग स्थान पर उनका स्वागत भी किया जा रहा है। शबनम शेख मुंबई से अयोध्या के लिए रवाना हुई, जहां वे मध्य प्रदेश होते हुए अयोध्या पहुंचेंगी। शबनम शेख मध्य प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों से होकर गुजर रही हैं, जहां उनका जोरदार स्वागत किया जा रहा है। वहीं प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर पहुंची शबनम शेख का राम भक्तों ने स्वागत किया है। इधर, लोग शबनम शेख की राम भक्त देख हैरान नजर आ रहे हैं, जिसके पीछे की वजह शबनम की मुंबई से अयोध्या तक की पैदल यात्रा है।
ये भी पढ़े- Mahakal दर्शन से नए साल की शुरुआत, भस्म आरती में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब












Click it and Unblock the Notifications