Mahakal दर्शन से नए साल की शुरुआत, भस्म आरती में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
(संवाद सूत्र: उज्जैन से विमल बैंडवाल)
धार्मिक नगरी उज्जैन में नए साल की शुरुआत बाबा महाकाल की भस्मारती से की गई। देश भर से आए हजारों श्रद्धालुओं ने भस्मारती में शामिल होकर नए वर्ष की मंगलकामना की है।
नव वर्ष के अवसर पर बाबा महाकाल का आकर्षक श्रृंगार किया गया और महाआरती हुई। ऐसी मान्यता है की बाबा महाकाल की भस्मारती की एक झलक पाने से हर व्यक्ति, विशेष हो जाता है।

विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग में नया साल अनूठे अंदाज में मनाया गया। यहाँ देश के कोने कोने से आए श्रधालुओ ने सुबह 4 बजे महाकाल की भक्ति में लीन होकर अपने नए साल की शुरुआत की है। नए साल की पहली सुबह में बाबा महाकाल का पंचामृत अभिषेक हुआ अर्थात् दूध, दही, घी, शकर व शहद से बाबा को नहलाया गया। उसके बाद चंदन का लेपन कर सुगन्धित द्रव्य चढ़ाए और भाँग से शृंगारित किया गया इस बीच पंडितो द्वारा मंत्रोचारण किए गए। फिर बाबा को श्वेत वस्त्र ओढ़ाकर भस्म रमाई गई। भस्मिभूत होने के बाद झांझ-मंजीरे, ढोल-नगाड़े व शंखनाद के साथ बाबा की भस्मार्ती की गई।
नए साल की भस्मारती में शामिल होने आए श्रधालुओ में खासा उत्साह देखा गया। किसी ने अपने परिवार की सुख शांति के लिए कामना की तो किसी ने देश के अमन चेन व समृद्धि को लेकर मत्था टेका। आरती में शामिल हुए श्रद्धालुओं ने मंदिर की व्यवस्था की जमकर तारीफ की और कहा की हमने कभी ऐसा नहीं सोचा था कि बाबा महाकाल के हम कभी ऐसे दर्शन कर पाएंगे। लेकिन इसे भगवान की कृपा ही कहा जाए की हमारी सोच से भी बेहतर तरीके से हमने बाबा महाकाल के दर्शन किए और अपने खराब कर्मों की सजा मांगी। नए साल पर श्रद्धालुओं की भीड़ 5 जनवरी तक इसी तरह बने रहने की संभावना है.
ये भी पढ़े- Mahakal दर्शन के लिए उमड़ा जनसैलाब, साल के आखिरी दिन भक्तों ने किए भस्म आरती दर्शन












Click it and Unblock the Notifications