Mhow प्रवास पर राज्यपाल मंगूभाई पटेल, इन्फेंट्री रिसर्च सेंटर का अवलोकन किया
राज्यपाल मंगूभाई पटेल ने अपने डॉ. अम्बेडकर नगर (महू) के भ्रमण के दौरान इन्फेंट्री रिसर्च सेंटर और संग्रहालय का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने इन्फेंट्री संग्रहालय में सन 1757 से लेकर 2020 तक इन्फेंट्री कोर के इतिहास को देखा और समझा।
इस संग्रहालय में इन्फेंट्री की शौर्य गाथा, सैनिकों की वीरता, बहादुरी और बलिदान को प्रदर्शित करती हुई मूर्तियों, भित्ती चित्रों और फोटो गैलरी को संरक्षित किया गया है।

संग्रहालय का अवलोकन किया
राज्यपाल मंगूभाई पटेल ने संग्रहालय के प्रत्येक कक्ष में जाकर अवलोकन किया। उन्होंने पूरे धैर्य के साथ इन्फेंट्री के इतिहास को देखा और जाना। इस संग्रहालय में 1757 से 2020 तक इन्फैंट्री कोर के इतिहास को प्रदर्शित किया गया है। जिसमें वीरता और बहादुर सैनिकों के बलिदान को मूर्तियों, भित्ति चित्रों और फोटो दीर्घाओं में संरक्षित किया गया है। प्लासी, सारागढ़ी, बक्सर की लड़ाई और प्रमुख रूप से 1947, 1965 और 1971 के भारत-पाक युद्धों के इतिहास के साथ-साथ छत्रपति शिवाजी महाराज, मराठा, सिक्खों, गोरखा और सुभाष चंद्र बोस आदि के इतिहास को संरक्षित किया गया है। प्रथम एवं द्वितीय विश्वयुद्ध के इतिहास को भी प्रदर्शित किया गया है।
प्राकृतिक सौंदर्य को निहारा
कारगिल वॉर रूम और फतेह गैलरी में वीरों की कहानियों को तस्वीरों के जरिए दर्शाया जाएगा। देशभर में सेना की विभिन्न रेजिमेंटों के इतिहास को दर्शाया गया है। सैनिकों की मूर्तियों के अलावा, उन्हें जीवंत बनाने के लिए 3डी प्रिंटर से बनाई गई कलाकृति के माध्यम से सेना के जवानों को विभिन्न प्रकार के युद्ध में लगे हुए दिखाया गया है। साथ ही इन्फेंट्री द्वारा प्रयुक्त किये जाने वाले हथियारों और वाहनों का प्रदर्शन भी किया गया है। इसके पश्चात राज्यपाल मंगूभाई पटेल चोरल रिसोर्ट भी पहुंचे। यहां उन्होंने बोटिंग भी की है। साथ ही उन्होंने यहां के प्राकृतिक सौंदर्य को भी निहारा।
ये भी पढ़े- Indore news: मावठे के साथ ओले गिरने से बिगड़ेगा मौसम का मिजाज, जोरदार ठंड के लिए रहे तैयार
-
भोपाल गोमांस केस में बड़ा खुलासा, 6 महीने पहले दी थी सूचना, पुलिस बोली– कसाईखाना तो नगर निगम चलाता है -
MP News: मध्य प्रदेश में कैंसर बना आपात स्थिति! हर दिन 242 नए मरीज, 133 मौतें—स्वास्थ्य व्यवस्था पर बड़े सवाल -
भोपाल में हिंदू उत्सव समिति की बड़ी बैठक, लव जिहाद पर चिंता, महिला जागरूकता अभियान का ऐलान -
दतिया में फेसबुक फ्रेंड बनकर 18 लाख की ठगी: इलाज, नौकरी और एक्सीडेंट के बहाने महिला से पैसे ऐंठे -
MP Highway Scam: हाईवे घोटाला, NH-146 में कचरा डालकर बन रही सड़क? ग्रामीणों का आरोप, NHAI से जांच की मांग -
गुना हवाला कांड: जानिए कैसे हुआ 1 करोड़ कैश पर ‘सेटलमेंट’ का खेल? 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड, जांच तेज -
MP में प्रॉपर्टी खरीदना हुआ आसान: अब रजिस्ट्री के साथ ही होगा नामांतरण, 30 दिन में अपडेट होगा रिकॉर्ड -
MP News: भोपाल में भारतीय पत्रकार संघ की कार्यकारिणी घोषित, जनसंपर्क विभाग को लेकर CM मोहन यादव से बड़ी मांग -
MP News: 6वें राज्य वित्त आयोग का गठन, जानिए जयभान सिंह पवैया कैसे बने अध्यक्ष, ग्वालियर में जश्न -
ईरान की $200 प्रति बैरल तेल की चेतावनी, हमले जारी रहे तो क्या होगा? MP में Petrol-Diesel कितने का मिलेगा -
Gold Rate Today: फिर सस्ता हो गया सोना, हाई से 28,000 तक गिरे भाव, अब कितने में मिल रहा है 22K और 18K गोल्ड -
'मैंने 6 मर्दों के साथ', 62 साल की इस बॉलीवुड एक्ट्रेस ने खोलीं लव लाइफ की परतें, 2 शादियों में हुआ ऐसा हाल












Click it and Unblock the Notifications