MP news: पाकिस्तान की जेल से रिहा हुए राजू की वतन वापसी, ट्रेन से उतरते ही मां के लगा गले
राजू को पाकिस्तान पुलिस ने साल 2019 में डेरा गाजी खान जिले से गिरफ्तार किया था, जिसके बाद राजू को रिहा करने में लंबा वक्त लग गया। वहीं अब राजू की रिहाई हो चुकी है.

Recommended Video

लंबे वक्त से पाकिस्तान की जेल में सजा काट रहा खंडवा का रहने वाला राजू रिहा होकर घर आया है, जहां ट्रेन से उतरते ही राजू सबसे पहले अपनी मां के पास गया, और मां से लिपट गया। राजू के स्वागत के लिए फूल माला और हार लेकर रेलवे स्टेशन पहुंचे थे, जहां लोगों ने राजू का हार पहना कर और उसे पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। इतना ही नहीं राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने राजू का स्वागत किया और राजू के परिवार को आने वाले समय में हर संभव मदद देने का भरोसा दिलाया है। उधर, वतन वापसी करते ही राजू के चेहरे पर मुस्कुराहट देखने में मिली, राजू बीते 1 सप्ताह से अमृतसर में था, जहां वह मंगलवार को देर रात ट्रेन से अपने घर खंडवा पहुंचा है।

साढ़े 3 साल से था इंतजार
राजू के परिजनों की मानें तो उन्हें लगभग साढ़े 3 सालों से अपने बेटे का इंतजार था, जहां स्टेशन पहुंचते ही राजू के परिजन भावुक नजर आए। राजू को पाकिस्तान पुलिस ने साल 2019 में डेरा गाजी खान जिले से गिरफ्तार किया था, जिसके बाद राजू को रिहा करने में लंबा वक्त लग गया। वहीं अब राजू की रिहाई हो चुकी है, जहां राजू बीते 1 सप्ताह से अमृतसर में था, वहीं उसका पुलिस ने मेडिकल कराया, और उसके बाद परिजनों को सौंप दिया, जिसके बाद ट्रेन के माध्यम से राजू के परिजनों से खंडवा लेकर आए, यहां लोगों ने राजू का जोरदार स्वागत किया।

इस तरह हुई थी राजू की पहचान
14 फरवरी को पंजाब के अमृतसर भारत-पाकिस्तान सीमा के अटारी बॉर्डर पर राजू को सौंपा गया था, राजू तब से ही अमृतसर प्रशासन की सुरक्षा में रह रहा था। राजू को उसका छोटा भाई प्रशासन के साथ जाकर अमृतसर से खंडवा लेकर आया है। बताया जा रहा है कि, पाकिस्तान पुलिस के द्वारा राजू को गिरफ्तार करने के बाद खुफिया विभाग के अधिकारियों के पास राजू की फोटो आई थी, जिसे देखकर परिवार ने राजू की पहचान की थी, पिछले 15 सालों से राजू का परिवार इंधावड़ी इलाके में रहने लगा। बताया जाता है कि, राजू का परिवार पहले ओमकारेश्वर बांध के समीप किसी गांव में रहता था, लेकिन बांध के कारण राजू का गांव डूब में आ गया था, तभी से परिवार इंधावडी इलाके में आकर रहने लगा।

राजू से मिलने पहुंच रहे लोग
राजू के पाकिस्तान से खंडवा से ही लोग उससे मिलने पहुंच रहे हैं, जहां बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि भी राजू से मुलाकात करने पहुंचे। वहीं अब अलग-अलग जिलों से लोग भी राजू से मिलने पहुंच रहे हैं। साथ ही लोग राजू के परिजनों को हरसंभव सहायता का आश्वासन भी दे रहे हैं। उधर, राजू भी अपने घर खंडवा कर खुश नजर आ रहा है, जहां लंबे वक्त के बाद खंडवा पहुंचे राजू ने अपनी मां को देखते ही उन्हें गले लगाया। उधर, अब राजू एक-एक कर अपने परिजनों से मुलाकात करते दिखाई दे रहा है।
ये भी पढ़े- Ujjain के महिदपुर में होगा राज्य स्तरीय रोजगार दिवस कार्यक्रम, CM Shivraj होंगे शामिल












Click it and Unblock the Notifications