Ujjain के महिदपुर में होगा राज्य स्तरीय रोजगार दिवस कार्यक्रम, CM Shivraj होंगे शामिल
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान महिदपुर में राज्य स्तरीय रोजगार दिवस कार्यक्रम में भाग लेंगे तथा स्वरोजगार प्रारम्भ करने वाले युवाओं को विभिन्न योजनाओं में स्वीकृति-पत्र प्रदान करेंगे।

Recommended Video

प्रदेश के मुखिया सीएम शिवराज सिंह चौहान 23 फरवरी को उज्जैन जिले के दौरे पर आ रहे हैं। निर्धारित कार्यक्रम अनुसार मुख्यमंत्री 23 फरवरी को दोपहर 12.10 बजे हेलीकॉप्टर से भोपाल से रवाना होकर दोपहर एक बजे महिदपुर पहुंचेंगे। वे यहां विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेकर शाम 3.10 बजे हेलीकॉप्टर से भोपाल के लिये रवाना होंगे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान महिदपुर में राज्य स्तरीय रोजगार दिवस कार्यक्रम में भाग लेंगे तथा स्वरोजगार प्रारम्भ करने वाले युवाओं को विभिन्न योजनाओं में स्वीकृति-पत्र प्रदान करेंगे। इसी दिन सीएम शिवराज सिंह चौहान, राज्य स्तरीय रोजगार दिवस कार्यक्रम में भी भाग लेंगे व विकास यात्रा के दौरान विकास कार्यों का शिलान्यास व लोकार्पण करेंगे।
कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने निरीक्षण किया
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के 23 फरवरी को महिदपुर में आयोजित होने वाले कार्यक्रम के सभास्थल एवं हेलीपेड का निरीक्षण विधायक बहादुरसिंह चौहान, कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम, पुलिस अधीक्षक सत्येन्द्र कुमार शुक्ल द्वारा किया गया। उन्होंने आयोजन के सम्बन्ध में दिशा-निर्देश दिये। इस अवसर पर अपर कलेक्टर अनुकूल जैन, एएसपी आकाश भूरिया, एसडीएम संजीव साहू एवं अन्य अधिकारीगण मौजूद थे। उधर, उज्जैन जिले में विकास यात्राएं प्रत्येक जनपद एवं नगरीय निकायों में जारी है।
युवाओं को मिल रही नौकरियां
प्रदेशभर में लगातार युवाओं को रोजगार दिलाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में निरंतर रोजगार मेले का आयोजन किया जाता है। प्रदेश भर में युवाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए अलग-अलग प्रशिक्षण अभियान चलाए जा रहे हैं, जहां इन प्रशिक्षण अभियानों का उद्देश्य युवाओं को प्रशिक्षित कर उन्हें रोजगार दिलाना है। वहीं अब सरकार की ओर से चलाए जा रहे तमाम तरह के अभियान रंग लाते नजर आ रहे हैं, जहां प्रदेश भर में युवाओं को रोजगार मिल रहे हैं। वहीं अब प्रदेश के मुखिया सीएम शिवराज सिंह चौहान 23 फरवरी को उज्जैन जिले के दौरे पर आ रहे हैं। इसी दिन सीएम शिवराज सिंह चौहान, राज्य स्तरीय रोजगार दिवस कार्यक्रम में भी भाग लेंगे व विकास यात्रा के दौरान विकास कार्यों का शिलान्यास व लोकार्पण करेंगे।
ये भी पढ़े- खुशखबरी! MP में बेरोजगारों को मिलेगा रोजगार, जानिए कैसे?












Click it and Unblock the Notifications