झमाझम बारिश के चलते जलमग्न हुआ महाकाल मंदिर, नंदी हॉल तक पहुंचा पानी, Video Viral

उज्जैन, 13 जून: प्रदेश के कई हिस्सों में प्री मानसून के चलते झमाझम बारिश का सिलसिला जारी है, जहां प्री मानसून के चलते लगातार दूसरे दिन धार्मिक नगरी उज्जैन में जोरदार बारिश हुई. बारिश के चलते महाकाल मंदिर परिसर में अलग नजारा देखने मिला, जहां छत से बारिश का पानी झरने के रूप में नंदी हॉल और अन्य स्थानों पर पहुंच गया. वहीं मंदिर परिसर में स्थापित ओमकारेश्वर एवं अन्य मंदिर स्थापित का पानी कार्तिकेय मंडपम एवं आपातकालीन गेट के नीचे से बहता हुआ, नंदी हॉल तक पहुंच गया. नंदी हॉल में बारिश का पानी पहुंचते ही हड़कंप मच गया, जहां मंदिर परिसर की व्यवस्था में जुटे अधिकारियों ने मैदान संभाला, जिसके बाद मंदिर कर्मचारियों ने जैसे-तैसे पानी बाहर निकाला. वहीं अब इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

ujjain

मंदिर प्रबंधन पर उठने लगे सवाल

महाकाल मंदिर के नंदी हॉल में बारिश का पानी घुसने का वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, वैसे ही तमाम तरह के सवाल सोशल मीडिया पर लोग उठाने लगे, जहां अब इस पूरे घटनाक्रम को लापरवाही मानते हुए लोग मंदिर प्रबंधन और प्रशासन को घेरते नजर आ रहे हैं.

उज्जैन में जारी है झमाझम बारिश का सिलसिला

प्रदेशभर में इन दिनों प्री मानसून एक्टिव है, जहां इसी के चलते धार्मिक नगरी उज्जैन में भी भारी बारिश का सिलसिला देखने मिल रहा है. उज्जैन में शनिवार को भी झमाझम बारिश हुई थी, तो वहीं अब रविवार को भी उज्जैन में भारी बारिश का दौर देखने मिला, जिसके चलते बारिश का पानी महाकाल मंदिर के नंदी हॉल तक पहुंच गया.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+