Weather: मालवा-निमाड़ अंचल के लिए 24 घंटे भारी, झमाझम बरसेंगे बदरा, प्रशासनिक अमला अलर्ट

मध्य प्रदेश में मानसून की एंट्री के साथ ही भारी बारिश का सिलसिला देखने मिल रहा है, जहां अब प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में लगातार बारिश का सिलसिला जारी है, तो वहीं मालवा- निमाड़ आंचल में भी भारी बारिश का सिलसिला शुरू हो चुका है, जहां अंचल के अलग-अलग हिस्सों में लगातार बारिश जारी है। वहीं भारी बारिश के बाद अब मौसम खुशनुमा हो चुका है।

प्रदेश का आर्थिक राजधानी इंदौर में बारिश का सिलसिला लगातार जारी रहा, जहां रिमझिम बारिश ने पूरे शहर को भिगोया। वहीं रिमझिम बारिश होने के चलते शहर का मौसम सुहाना हो गया, जहां लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली। वहीं मौसम वैज्ञानिकों के माने तो आने वाले 24 घंटे तक इसी तरह का मौसम बने रहने की संभावना है, जहां हल्की से भारी बारिश हो सकती है।

indore

खरगोन में अमला अलर्ट

Recommended Video

    जबलपुर: मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, अगले 24 घंटे में भारी बारिश की दी चेतावनी

    कलेक्टर शिवराज सिंह वर्मा ने मौसम विभाग द्वारा जारी सूचना के आधार पर राजस्व सहित ग्रामीण विकास विभाग, जलसंसाधन, होमगार्ड, एमपीईबी, स्वास्थ्य, खाद्य और अन्य विभागों को अलर्ट किया है। अगले 24 घंटे में भारी बारिश के साथ आंधी-तूफान जैसी स्थिति निर्मित हो सकती है। उन्होंने जिले के नदीय तटों तथा बड़े डेम व अन्य नदियों किनारे के गावों को भी सूचित करने के निर्देश दिए हैं। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को प्रातः 08ः30 बजे तक छिंदवाड़ा एवं सिवनी जिले जहां 115.6 मिमी से 204.4 मिमी के बीच भारी वर्षा होगी। साथ ही अन्य स्थानों पर गरज और बिजली के साथ भारी वर्षा होने की संभावना है।इनमें विदिशा, रायसेन, सीहोर, भोपाल, राजगढ़, खंडवा, खरगोन, धार शामिल है। इंदौर, देवास, गुना, अशोकनगर, सीधी, अनुपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर और दमोह जिलों जहां भारी वर्षा होगी।

    लो प्रेशर सिस्टम बना

    मानसून की एंट्री के बाद मध्य प्रदेश के कुछ जिलों में बने लो प्रेशर सिस्टम के चलते बदले मौसम के मिजाज का असर अब पूरे प्रदेश पर देखने मिल रहा है, जहां प्रदेश के सभी जिलों में हल्की बारिश का दौर जारी है। मालवा अंचल के इंदौर, उज्जैन, रतलाम, अलीराजपुर खंडवा, खरगोन और धार जैसे जिलों में हल्की फुल्की बारिश का दौर जारी रहा जिसके चलते लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली तो वहीं मौसम वैज्ञानिकों की माने तो आने वाले एक-दो दिनों तक इसी तरह का मौसम बने रहने की संभावना है, जहां लो प्रेशर सिस्टम के चलते हल्की से मध्यम बारिश का दौर देखने मिल सकता है। उधर, मानसून से पहले हो रही प्री मानसून बारिश ने लोगों को काफी राहत दी है।

    ये भी पढ़े- Weather: मौसम बिगड़ते ही बढ़ने लगे आकाशीय बिजली गिरने से हादसे, इन बातों का ध्यान रखने पर बचेगी जान

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+