rail restaurant : ट्रेन में लीजिए लजीज व्यंजनों का स्वाद, MP के इस शहर में रेल रेस्टोरेंट
इंदौर, 16 अक्टूबर : प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर को खाने-पीने के शौकीन लोगों का शहर कहा जाता है। यही कारण है कि, लगातार इंदौर में नए - नए तरह के नवाचार खाने के क्षेत्र में होते रहते हैं। वहीं अब एक बार फिर इंदौर में नई पहल की गई है, जहां शहर में रेल कोच रेस्टोरेंट की शुरुआत हुई है। इस रेल कोच रेस्टोरेंट में शहरवासियों को अलग तरह के व्यंजन रेस्टोरेंट में ही मिल सकेंगे, जहां इस रेस्टोरेंट को रेल के कोच का स्वरूप दिया गया है, दिखने में बेहद आकर्षक यह रेल रेस्टोरेंट किसी रेल के कोच से कम नहीं है। यहां आने वाले लोगों को स्टेशन का आनंद भी मिल सके इसका भी पूरा ध्यान रखा गया है।

रेल कोच रेस्टोरेंट का शुभारंभ
रेल कोच रेस्टोरेंट का शुभारंभ शहर के जनप्रतिनिधियों ने किया। स्वाद के शौकिन खानपान का आनंद कोच के अंदर बैठकर ही ले सकेंगे। इसके अलावा कोच के दोनों तरफ रेलवे स्टेशन जैसी सजावट की गई है, ताकि लोग रेलवे स्टेशन का अनुभव कर सकें। साल 2016 में रेल कोच लाया गया था, और इस रेस्टोरेंट के निर्माण के लिए विभाग ने करीब 2.5 करोड़ रुपये खर्च किए। 2020 में इस रेस्टोरेंट का टेंडर स्वीकृत हो चुका था, और 2021 में रेस्टोरेंट लीज पर लिया गया था। वहीं अब पजेशन अक्टूबर में दिया गया।

अलग-अलग तरह के व्यंजन मिल सकेंगे
रेल कोच रेस्टोरेंट में आने वाले लोगों को अलग-अलग तरह के व्यंजन मिल सकेंगे, जहां सभी तरह के व्यंजन परोसने की व्यवस्था रेस्टोरेंट्स प्रबंधन की ओर से की गई है। इतना ही नहीं यहां अलग-अलग तरह की व्यवस्थाएं भी की जा रही है, जहां लोगों को ठीक उसी तरह का आनंद महसूस हो सके जैसे लोग ट्रेन में यात्रा के दौरान भोजन कर रहे हैं। ट्रेन में सफर करने के दौरान भोजन करने का आनंद अब शहर के लालबाग पैलेस की पीछे बने अर्बन हाट बाजार परिसर में लिया जा सकेगा।

स्वाद में सिरमौर इंदौर
इंदौर ट्रेन में सफर करने के दौरान भोजन करने का आनंद अब शहर के लालबाग पैलेस की पीछे बने अर्बन हाट बाजार परिसर में लिया जा सकेगा। ट्रेन के कोच को यहां रेस्टोरेंट का रूप दिया गया है, और उसका नाम रेल कोच रेस्टोरेंट रखा गया है। मध्य प्रदेश पर्यटन बोर्ड द्वारा लीज पर दिए गए इस रेस्टोरेंट का उद्घाटन हुआ। चार वर्ष से शहर वालों को जिस रेस्टोरेंट का इंतजार था, वह अब शुरू हुआ। देखा जाए तो इंदौर शहर खाने-पीने के शौकीन लोगों का शहर कहा जाता है, जहां अलग-अलग तरह के व्यंजन और अलग-अलग तरह के बाजार खाने के लिए बेहद ही प्रसिद्ध है, तो वहीं अब एक बार फिर रेस्टोरेंट की सौगात मिल जाने के बाद शहर का नाम स्वाद में सिरमौर हो जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications