कैसे सफल होगी राहुल गांधी की न्याय यात्रा?, कांग्रेसियों ने साथ बैठकर निकाला सक्सेस का रास्ता
MP में लोकसभा चुनाव को लेकर तैयारियों का आगाज हो चुका है, जहां कांग्रेस भी अब लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट गई है, एमपी में कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव को जीतने के लिए खास रणनीति तैयार की है। वहीं इस बीच अब कांग्रेस के दिग्गज नेता राहुल गांधी न्याय यात्रा लेकर एमपी पहुंचेंगे।
राहुल गांधी की न्याय यात्रा जो कि मध्य प्रदेश में प्रवेश करेगी, और उज्जैन आएगी। इस संबंध में कांग्रेस कार्यालय गांधी भवन में शहर कांग्रेस एवं जिला कांग्रेस की संयुक्त बैठक वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन में आयोजित हुई। बैठक में कांग्रेस के तमाम दिग्गज नेता मौजूद रहे।

बैठक में शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुरजीत सिंह चड्ढा ने कहा कि, हमारे नेता राहुल गांधी की न्याय यात्रा 5 मार्च को उज्जैन में प्रवेश करेगी उज्जैन के महाकाल परिसर में हमें इंदौर से हजारों की तादाद में पहुंचकर यात्रा का स्वागत करना है। उन्होंने कहा कि, इंदौर का कांग्रेस का कार्यकर्ता सजग व सक्रिय है वह अपनी संपूर्ण निष्ठा व समर्थन के साथ यात्रा में शामिल होंगे। जिस किसी भी कांग्रेसजन को जो भी सुविधा चाहिए गाड़ी की व्यवस्था करना हो या कोई अन्य व्यवस्था चाहिए वह शहर कांग्रेस द्वारा उपलब्ध करा दी जाएगी।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष सदाशिव यादव ने कहा की, राहुल गांधी की न्याय यात्रा में ग्रामीण क्षेत्र से हजारों लोग पहुंच कर स्वागत करेंगे।उन्होंने कहा कि जिला कांग्रेस ग्राम पंचायत स्तर पर कांग्रेस कमेटी का गठन करने जा रही है और जो भी पदाधिकारी अगर कांग्रेस का काम नहीं करना चाहता वह खुद बाहर हो जाए अन्यथा हमें बाहर करना पड़ेगा।
कुलदीप सिंह इंदौरा,सज्जन वर्मा,रवि जोशी,प्रियव्रत सिंह,विक्रांत भूरिया सभी नेताओ ने अपने संबोधन में कहा की जनकल्याण के लिए किए गए कार्यों के लिए राहुल गांधी जी की न्याय यात्रा में हजारों की तादाद में पहुंचकर भव्य स्वागत करना है। नेताओं ने कहा की, भाजपा के कुप्रचार व दमनकारी क्रियाकलापों का कांग्रेस कार्यकर्ता डटकर मुकाबला करेंगे और बुलंद हौसलों के साथ कांग्रेस जनता का चुनाव में विश्वास पुनः प्राप्त करेगी।
ये भी पढ़े- 'बिना लोगों के सफल नहीं होगी', राहुल गांधी की न्याय यात्रा पर बोले कमलनाथ












Click it and Unblock the Notifications