QR स्कैन करते ही खाते से छू-मंतर हो जाएगा पैसा, कुछ इस तरह रखें ध्यान
मध्य प्रदेश में लगातार साइबर क्राइम बढ़ता चला जा रहा है, जहां लगातार बढ़ते साइबर क्राइम का सीधा असर अब आम जनजीवन पर देखने मिल रहा है। लगातार बढ़ते साइबर क्राइम के चलते पुलिस की ओर से एडवाइजरी जारी की जा रही है।
इंदौर पुलिस की ओर से एक बार फिर क्यूआर कोड के जरिए होने वाली ठगी को लेकर एडवाइजरी जारी की गई है, जहां इस एडवाइजरी के तहत इंदौर पुलिस की ओर से लोगों को जागरूक किया गया है।

इंदौर पुलिस की ओर से जारी की गई एडवाइजरी के दौरान बताया गया कि, Quishing एक प्रकार का साइबर धोखाधड़ी है, जिसमें ठग आपको धोखे से किसी वेबसाइट या लिंक पर भेजते हैं, जो देखने में असली और विश्वसनीय लगती है, लेकिन वह एक नकली वेबसाइट होती है। इस वेबसाइट पर जाने पर आपकी व्यक्तिगत जानकारी जैसे पासवर्ड, बैंक अकाउंट डिटेल्स, या क्रेडिट कार्ड नंबर चुराए जा सकते हैं। यह तकनीक "phishing" से मिलती-जुलती है, लेकिन इसमें विशेष रूप से क्विक (QR) कोड्स का उपयोग किया जाता है, जिससे उपयोगकर्ता धोखे में आ जाते हैं।
मध्यप्रदेश के इंदौर में साइबर अपराधों से जुड़े मामले लगातार सामने आ रहे हैं, जहां एक बार फिर एक बड़ा मामला सामने आया है, जिसमें साइबर फ्रॉड करने वाले आरोपी लोगों को ई-चालान की लिंक भेजकर साइबर फ्रॉड को अंजाम दे रहे हैं। यदी आपने मोबाईल पर मैसेज आए और उसमें लिखा रहे इस एप्लीकेशन को डाउनलोड करें और अपने चालान देखें या भुगतान करें, तो हो सावधान हो जाइए! क्योंकी, यह एक फ्रॉड हो सकता है, जिसके जरिए हैकर आपका फोन हैक करके ठगी की वारदात को अंजाम दे सकते हैं।
कुलमिलाकर, देखा जाए तो मध्य प्रदेश में लगातार साइबर क्राइम बढ़ता चला जा रहा है, जहां लगातार बढ़ते साइबर क्राइम का सीधा असर अब आम जनजीवन पर देखने मिल रहा है। लगातार बढ़ते साइबर क्राइम के चलते पुलिस की ओर से एडवाइजरी जारी की जा रही है।
ये भी पढ़े- Indore में सस्ते प्लाटों का सरकारी मेला, जरूरतमंदों को मिला आशियाना












Click it and Unblock the Notifications