Burhanpur के हर घर तक पहुंचा नल और जल, PM MODI ने की सराहना
रीवा आए पीएम नरेंद्र मोदी ने शत-प्रतिशत ग्रामीण परिवारों को नल जल कनेक्शन उपलब्ध कराने वाले बुरहानपुर जिले का जिक्र भी किया।

Recommended Video

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को रीवा दौरे पर आए, जहां उन्होंने रीवा में आयोजित पंचायती राज सम्मेलन कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2300 करोड़ के रेल प्रोजेक्ट और 7853 करोड रुपए की नल जल योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। इस दौरान सीएम शिवराज सिंह चौहान, राज्यपाल मंगू भाई पटेल, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम समेत तमाम जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आमजन को संबोधित भी किया, जिसमें उन्होंने शत प्रतिशत ग्रामीण परिवारों को नल जल कनेक्शन उपलब्ध कराने वाले बुरहानपुर जिले का जिक्र भी किया।
बुरहानपुर ने हासिल की ये उपलब्धि
इंदौर संभाग के बुरहानपुर जिले को जल जीवन मिशन के क्रियान्वयन में देश में सर्वोत्तम प्रदर्शन के लिए प्रधानमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार दिया गया है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली में सिविल सेवा दिवस पर गरिमापूर्ण समारोह में बुरहानपुर कलेक्टर भव्या मित्तल को प्रधानमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार से सम्मानित किया। यह सरकार और नागरिकों के परस्पर सहयोग और समन्वय का परिणाम है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विकास कार्यक्रमों और प्रक्रियाओं में नवाचार को निरंतर प्रोत्साहित किया है। उधर, अब संभाग के अलग-अलग जिलों में भी प्रधानमंत्री जल जीवन मिशन के चलते हर घर तक नल जल पहुंचाने की कवायद की जा रही है, जिसके चलते अलग-अलग प्रयास भी किए जा रहे हैं।
हर घर पहुंचा नल और जल
प्रधानमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार बुरहानपुर की महिलाओं के लिये अनूठे उपहार से कम नहीं है। हर गाँव में पानी पहुँचा कर बुरहानपुर ने देश को एक नई दिशा दिखाई है। जल जीवन मिशन में अब तक प्रदेश के 51 लाख 15 हजार से अधिक ग्रामीण परिवारों को नल से जल उपलब्ध कराया गया है। सभी 254 गाँव में "हर घर जल" योजना से पानी पहुँचाया जा रहा है। ये गाँव "हर घर जल" प्रमाणित हुए हैं। बुरहानपुर जिले की महिलाओं की मानें तो पहले उन्हें दूर-दूर से जाकर पानी लाना पड़ता था, लेकिन अब हर घर नल जल पहुंचाने के चलते उनकी समस्याएं कम हुई है। साथ ही अब पानी की उपलब्धता भी अच्छी मात्रा में रहती है, जिससे कई परेशानियां कम हुई है.
ये भी पढ़े- Rewa से MP को सौगातें दे रहे PM Narendra Modi, सीएम शिवराज ने बताया क्या रहेगा खास?
-
MP News: क्या अब मिलेगा संविदा कर्मचारियों को पूरा हक? सरकार सख्त—ग्रेच्युटी, अनुकम्पा नियुक्ति पर मांगा जवाब -
क्या आपने देखा पण्डोखर धाम का ये अनोखा फैसला? 2–22 अप्रैल मेले में सब कुछ FREE, जानिए कैसे मिलेगा फायदा -
Madhya Pradesh: इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हुआ सिंधिया का फ्री मेगा मेडिकल कैंप, गांवों में फ्री इलाज -
KBC वाली तहसीलदार गिरफ्तार, कहां और कैसे किया 2.5 करोड़ का घोटाला? अब खाएंगी जेल की हवा












Click it and Unblock the Notifications