Rewa से MP को सौगातें दे रहे PM Narendra Modi, सीएम शिवराज ने बताया क्या रहेगा खास?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रीवा से मध्यप्रदेश को अलग-अलग सौगातें दे रहे हैं, जहां पीएम नरेंद्र मोदी के साथ सीएम शिवराज भी मौजूद हैं.

PM Narendra Modi रीवा दौरे पर आ रहे हैं, जहां से वे मध्य प्रदेश को अलग-अलग तरह की सौगातें देंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रीवा दौरे को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई है, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ सीएम शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम समेत तमाम बड़े नेता मौजूद रहेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रीवा के साथ ही प्रदेश भर को अलग-अलग तरह की सौगातें देंगे जिनमें इंदौर और अलग-अलग जिलों की सौगातें भी सम्मिलित हैं। राजधानी भोपाल में सीएम शिवराज सिंह चौहान ने प्रेस वार्ता के दौरान उन सभी सौगतों की जानकारी दी, जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मध्य प्रदेश को देंगे।
सीएम शिवराज ने कही ये बात
सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा की, प्रिय प्रदेशवासियों फिर मध्यप्रदेश के सौभाग्य के सूर्य का उदय हुआ है। हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मध्यप्रदेश की धरा रीवा पर पधार रहे हैं। प्रधानमंत्री अनेकों सौगातें लेकर आ रहे हैं। एक तरफ वो हमारे गरीब बहनों और भाइयों को और ऐसे 4 लाख 11 हजार हितग्रहियों के लिए गृह प्रवेशम का कार्यक्रम संपन्न करेंगे। 4 लाख 11 हजार गरीब बहनों भाइयों को प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत बने मकानों में गृह प्रवेश का कार्यक्रम होगा। दूसरी तरफ स्वामित्व के अधिकार पत्र का प्रदाय करेंगे। इस बीच जल जीवन मिशन के अंतर्गत लगभग 7 हजार 853 करोड रुपए की 5 परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे।
ये अन्य सौगातें भी देंगे
सीएम शिवराज ने कहा कि, रेलवे की सौगातें भी प्रधानमंत्री मध्यप्रदेश को दे रहे हैं। 2300 करोड़ की विभिन्न रेल परियोजनाओं का शिलान्यास राष्ट्र को समर्पित करने का काम करेंगे। मुझे बताते हुए प्रसन्नता है कि, मध्य प्रदेश में रेल नेटवर्क शत प्रतिशत विद्युतीकरण के साथ दोहरीकरण का काम, आमान परिवर्तन का काम पूरा हो चुका है। प्रधानमंत्री ग्वालियर रेलवे स्टेशन पुनर्विकास का शिलान्यास करेंगे और रीवा को सीधे ट्रेनों के माध्यम से नागपुर से जोड़ने का काम करेंगे। 3 ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ करेंगे।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मध्यप्रदेश की धरती पर बहुत-बहुत स्वागत।
ये भी पढ़े- Parshuram jayanti 2023 पर CM Shivraj का एलान, जानापाव में होगा परशुराम लोक का निर्माण












Click it and Unblock the Notifications