MP : प्रवासी भारतीयों का सत्कार करेंगे इंदौरी, पधारो म्हारे घर की अनूठी पहल
प्रवासी भारतीय सम्मेलन में आ रहे अतिथियों के स्वागत सत्कार के लिए इंदौर द्वारा पधारो म्हारे घर की अनूठी पहल की जा रही है। अध्यक्ष इंदौर विकास प्राधिकरण जयपाल सिंह चावड़ा ने इंदौर के विभिन्न सामाजिक घरानों, संभ्रांत नागरिकों, फ़ार्महाउस के स्वामियों, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन एवं अन्य ऐसे ही संस्थानों के सदस्यों से आग्रह किया है की वे प्रवासी भारतीय सम्मेलन में आ रहे अतिथियों को अपने घर में आतिथ्य प्रदान करने के लिए इंदौर विकास प्राधिकरण से सम्पर्क कर सहमति दर्ज करा सकते हैं। सम्पर्क हेतु दूरभाष अथवा ऑनलाईन व्यवस्था बनाई जायेगी,जिससे इच्छुक नागरिक घर बैठे ही आतिथ्य प्रदान करने की पहल कर सकेंगे। प्रारंभिक तौर पर 100 घरों की सूची तैयार की जाएगी । उल्लेखनीय है कि, इस संबंध में गत दिवस रेसीडेंसी कोठी में बैठक आयोजित कर रूपरेखा को अंतिम रूप दिया गया था।

कुछ ऐसी है अनूठी पहल
आईडीए अध्यक्ष जयपाल चावडा ने बताया है कि, इन घरों की सूची पोर्टल में डाल कर प्रवासी भारतीय सम्मेलन के प्रतिभागियों से घरों में रूकने की सहमति प्राप्त की जाएगी। समग्र रूप से आने वाले कुल अतिथियों में 10-15% अभ्यर्थियों को पधारो म्हारे घर की पहल के अनुरूप घरों में ही रुकने की व्यवस्था की जाएगी। इंदौर विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने बताया है कि, इस संबंध में प्राधिकरण अध्यक्ष चावड़ा की अगुवाई में विकास प्राधिकरण द्वारा लगातार 8 दिनों से काम किया जा रहा है। आने वाले अतिथियों को इंदौर की मालवी संस्कृति और भारतीय संस्कृति से परिचय कराया जा सके इस हेतु यह अनूठी पहल की गई है।
अतिथि इंदौर से मीठी यादें अपने साथ ले जा सकेंगे
प्राधिकरण के अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा ने बताया है कि, भारतीय संस्कृति विश्व पटल पर अंकित हो और यहाँ आने वाले अतिथि इंदौर से मीठी यादें अपने साथ ले जा सकें इसलिए यह योजना बनायी गई है। अपने घरों को मेहमानों के आतिथ्य के लिए प्रस्तुत करने वालों के लिए यह पहल स्वैच्छिक होगी। यह भी अपेक्षित रहेगा कि वे अपना वाहन लेकर आगमन स्थल पर अतिथियों की आगवानी करें एवं जाते वक़्त उन्हें भावभीनी विदाई भी दें। नगर भ्रमण और कार्यक्रम स्थल में जाने आने के लिए भी वे अपने वाहन का उपयोग कर सकेंगे।
ये भी पढ़े- Bharat jodo yatra में दिखा Rahul Gandhi का अलग अंदाज, जमकर चलाई साइकिल
-
भोपाल स्लॉटर हाउस गोमांस मामला: असलम कुरैशी को जमानत मिलते ही रिहा, लेकिन बाहर निकलते ही दोबारा गिरफ्तार -
Vijaypur Seat News: मुकेश मल्होत्रा की विधायकी बरकरार, सुप्रीम कोर्ट ने क्यों पलटा हाईकोर्ट का फैसला, जानिए -
MP News: भोपाल में लोकायुक्त का बड़ा ट्रैप, 5 हजार रिश्वत लेते डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार -
सीहोर में पानी के लिए हाहाकार, सैकड़ों परिवार गांव छोड़कर पलायन को मजबूर, CM हाउस पहुंचा ग्रामीणों का गुस्सा -
राज्यसभा में बना रिकॉर्ड, ग्रामीण विकास पर सबसे लंबी बहस, मंत्री शिवराज सिंह चौहान का बड़ा संदेश -
भोपाल में LPG संकट के बीच ताबड़तोड़ कार्रवाई, 26 घरेलू सिलेंडर जब्त, 5 केस दर्ज; कालाबाजारी पर सख्ती -
Bhopal News: दतिया नवग्रह मंदिर पर केसवानी का बड़ा बयान, बोले - नरोत्तम मिश्रा ने जोड़ा सांस्कृतिक महत्व -
Kumar Vishwas के दामाद की जाति क्या है? कभी इस दिग्गज एक्ट्रेस की शादी का उड़ाया था मजाक -
Weather Delhi NCR: दिल्ली में मौसम का डबल अटैक, अगले 72 घंटों में आने वाला है नया संकट, IMD का अलर्ट -
मौत से हुआ सामना? दुबई से हैदराबाद लौटीं सानिया मिर्जा, आपबीती सुनाते हुए बयां किया दर्द -
'बच्चे के लिए किसी के साथ भी सो लूंगी', वड़ा पाव गर्ल Chandrika Dixit का शॉकिंग बयान, लोग बोले- ये बाजार में -
Parliament session: 'मोहब्बत हमसे, शादी मोदी से', राज्यसभा में बोले खड़गे, वायरल हुआ PM का रिएक्शन












Click it and Unblock the Notifications