Indore : प्रवासी भारतीय सम्मेलन की तैयारी, CM Shivraj ने बैठक कर दिए दिशा-निर्देश
प्रवासी भारतीय सम्मेलन को लेकर लगातार तैयारियों का सिलसिला जारी है, जहां इन तैयारियों का जायजा लेने प्रदेश के मुख्यमंत्री सीएम शिवराज सिंह चौहान इंदौर आए।

प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में प्रवासी भारतीय सम्मेलन को लेकर लगातार तैयारियों का सिलसिला जारी है, जहां इन तैयारियों का जायजा लेने प्रदेश के मुख्यमंत्री सीएम शिवराज सिंह चौहान इंदौर आए। इस दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रवासी भारतीय सम्मेलन से जुड़ी तैयारियों को लेकर आवश्यक बैठक ली, जिसमें सीएम शिवराज सिंह चौहान ने प्रवासी भारतीय सम्मेलन और ग्लोबल इन्वेस्टर समिट से जुड़ी जानकारियां लेते हुए महत्त्वपूर्ण दिशा निर्देश भी जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों को दिए हैं। इस दौरान विदेश राज्य मंत्री पी मुरलीधरण, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा, मंत्री तुलसी सिलावट, मंत्री उषा ठाकुर, सांसद शंकर लालवानी, महापौर पुष्यमित्र भार्गव विधायक रमेश मेंदोला, विधायक मालिनी गौड़, विधायक महेंद्र वरिष्ठ नेता मधु वर्मा, सुदर्शन गुप्ता समेत तमाम जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।
सीएम शिवराज ने कही ये बात
प्रदेश के मुखिया सीएम शिवराज सिंह चौहान ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि, हमारे केंद्रीय मंत्री यहां पधारे हुए हैं, उन्होंने भी सारी व्यवस्थाओं का जायजा लिया है, और हमने फिर से सारी व्यवस्थाओं को रिव्यू किया है। मैं इंदौर की जनता को प्रणाम करता हूं, यह आयोजन केवल सरकारी नहीं है। यह आयोजन इंदौर के जन-जन का आयोजन बन गया है। हमारा सौभाग्य है कि, हमारे प्रवासी भारतीय भाई-बहन आ रहे हैं। प्रधानमंत्री जी पधारेंगे वह कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे। राष्ट्रपति जी समापन करेंगे। हमारे विदेश मंत्री जय शंकर जी, मुरलीधरण जी सहित अनेकों हमारे केंद्रीय मंत्री गण भी पधारेंगे।
सारी प्लानिंग माइक्रो लेवल पर हो रही है
इसी के साथ सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, हमने अलग-अलग जो सेक्टोरियल प्रेजेंटेशन रखे हैं, उनमें मध्य प्रदेश के मंत्री भी रहेंगे, जहां-जहां आवश्यक है। पूरी व्यवस्थाएं बहुत बेहतर हो रही है। सारी प्लानिंग माइक्रो लेवल पर हो रही है। दो-दो राष्ट्रों के प्रमुख आ रहे हैं, उनके स्वागत और सत्कार की व्यवस्था मालवा के ढंग हो, आने वाले हमारे सभी प्रतिनिधि भाई और बहन उनको एयरपोर्ट से लेकर होटल तक कहीं कोई असुविधा ना हो उसका ध्यान रखा जा रहा है, और मुझे प्रसन्नता है, यह बताते हुए की इंदौर के कई परिवार आगे आए हैं, जो यह कह रहे हैं कि अतिथि देवो भव, तो होटल में क्यों ठहराएं, हमारे घर में ठहराओ, बल्कि ठहरने वालों ने भी रजिस्ट्रेशन करवाना शुरू कर दिया है कि होटल में नहीं हम घरों में रहेंगे, होमस्टे होगा, जो अपने आप को बहुत ही अद्भुत होगा, जो ठहरा रहे हैं, वह गाड़ी अभी लगाएंगे, और उनके हिसाब से भोजन की व्यवस्था भी करेंगे।
ये भी पढ़े- प्रवासी भारतीय सम्मेलन में अतिथियों को परोसे जाएंगे लजीज व्यंजन, PM MODI भी कर सकते हैं लंच
-
Ujjain Vikram Trade Fair: CM मोहन यादव की पहल का असर, 29 हजार+ गाड़ियां बिकीं, जानिए कितनी मिल रही टैक्स छूट -
MP News: मोहन यादव का सख्त एक्शन, सीधी कलेक्टर हटाए, जानिए क्यों गिरी गुना एसपी पर भी गिरी गाज -
Bhopal में गोहत्या पर बवाल: आधी रात सड़कों पर उतरे सैकड़ों लोग, रासुका लगाने की मांग से बढ़ा तनाव -
MP News: गुना को मिली नई महिला एसपी, कौन हैं IPS हितिका वसाल? जानिए पूरा प्रोफाइल -
गुना हवाला कांड: जानिए कैसे हुआ 1 करोड़ कैश पर ‘सेटलमेंट’ का खेल? 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड, जांच तेज -
दतिया में डकैती की साजिश नाकाम, पंडोखर पुलिस ने 3 शातिर बदमाश हथियारों सहित दबोचे, 2 फरार -
MP Highway Scam: हाईवे घोटाला, NH-146 में कचरा डालकर बन रही सड़क? ग्रामीणों का आरोप, NHAI से जांच की मांग -
Bhopal News: भोपाल नगर निगम का 3938 करोड़ का बजट पेश, महापौर मालती राय के बड़े दावे, लेकिन पुराने वादे अधूरे -
दतिया में फेसबुक फ्रेंड बनकर 18 लाख की ठगी: इलाज, नौकरी और एक्सीडेंट के बहाने महिला से पैसे ऐंठे -
CM मोहन यादव का ‘सफलता के मंत्र’ कार्यक्रम: UPSC में चयनित 61 युवाओं से करेंगे सीधा संवाद, जानिए पूरी डिटेल -
भोपाल में हिंदू उत्सव समिति की बड़ी बैठक, लव जिहाद पर चिंता, महिला जागरूकता अभियान का ऐलान -
Monalisa की शादी के 8 दिन बाद ये क्या हो गया? मुस्लिम पति पर बड़ा खुलासा, डायरेक्टर के बयान से मचा हड़कंप












Click it and Unblock the Notifications