Pravasi bhartiya sammelan : CM Shivraj ने वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के जरिए ली बैठक, दिए दिशा-निर्देश
प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में आयोजित होने वाले प्रवासी भारतीय सम्मेलन की तैयारियों का सिलसिला जारी है, जहां सीएम शिवराज ने वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के जरिए बैठक लेते हुए दिशा निर्देश दिए हैं.

Recommended Video

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इंदौर में आयोजित होने वाले प्रवासी भारतीय सम्मेलन की तैयारियों की वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से समीक्षा की। इस कॉन्फ्रेसिंग में इंदौर से विदेश मंत्रालय के सचिव डॉ.औसाफ सैयद, ज्वाइंट सेक्रेट्री भारत सरकार मनिका जैन,अपर मुख्य सचिव मोहम्मद सुलेमान, संभागायुक्त डॉ. पवन कुमार शर्मा, प्रमुख सचिव संस्कृति एवं पर्यटन शिवशेखर शुक्ला पुलिस आयुक्त हरिनारायण चारी मिश्र, कलेक्टर डॉ. इलैया राजा टी, एमडी एमपीआईडीसी मनीष सिंह, आयुक्त नगर निगम प्रतिभा पाल सहित आयोजन से जुड़े वरिष्ठ अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
सीएम शिवराज ने ली वीसी
इस अवसर पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इंदौर में इन आयोजनों के लिए चल रही तैयारियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि, इस आयोजन के लिये टीम भावना के साथ बेहतर से बेहतर तैयारियां की गई है। इंदौर में सभी की अथक मेहनत से यह आयोजन निश्चित ही सफल होगा। यह आयोजन अविस्मरणीय आयोजन बनेगा। उन्होंने आयोजन के दौरान होने वाली गतिविधियों पर चर्चा की। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, हमने ऐसी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की है जिससे की आयोजन के दौरान किसी भी अतिथि को परेशानी नहीं हो। उन्होंने प्रवासी भारतीय सम्मेलन की यादों को सहेजने के लिए प्रस्तावित ग्लोबल गार्डन के संबंध में भी चर्चा की। अपर मुख्य सचिव सुलेमान, संभागायुक्त डॉ. शर्मा और पुलिस आयुक्त मिश्र ने इंदौर में इन आयोजनों के लिए की जा रही तैयारियों की जानकारी दी।
स्वागत के लिए तैयार इंदौर
प्रवासी भारतीय सम्मेलन के साथ ही शहर में एक ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का भी आयोजन होना है, जहां प्रवासी भारतीय सम्मेलन 8,9 और 10 जनवरी को होगा तो वहीं ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का आयोजन 11 और 12 जनवरी को किया जाएगा। इन दोनों ही आयोजनों में देश और विदेश की नामी हस्तियां शामिल होंगी, जिसमें राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शामिल होने की भी संभावना है। वहीं अब दोनों ही आयोजनों को लेकर तैयारियों का सिलसिला जारी है, जहां शहर को सजा संवार कर तैयार किया जा रहा है।
ये भी पढ़े- Pravasi bhartiya मेहमानों का Indore आगमन, साफा पहनाकर किया स्वागत, सत्कार












Click it and Unblock the Notifications