Khargone news : धनतेरस पर ग्रामीणों का गृहप्रवेशम, PM Awas yojna के तहत मिलेगी खुद की छत

प्रधानमंत्री आवास योजनातंर्गत प्रदेश में निर्मित 4.5 लाख आवासों का गृह प्रवेश कार्यक्रम शनिवार को आयोजित होगा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान गृह प्रवेश के मुख्य कार्यक्रम का सतना जिले से शुभारंभ करेंगे। वहीं दोपहर 3 बजे पश्चात प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी कार्यक्रम से वर्चूअली जुडेंगे। जिले में गृह प्रवेश का कार्यक्रम जनपद पंचायत खरगोन अन्तर्गत जिला एवं जनपद स्तर पर बैड़ियाव ग्राम पंचायत में किया जाएगा। जिले में 589 ग्राम पंचायतों में ग्रहप्रवेशम कार्यक्रम अंतर्गत 8173 नवनिर्मित आवासों में दीये जलाकर, फीता काँटकर, फूलो की रंगोलियां बनाकर या शंख बजाकर ग्रहवेश के कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे।

indore

हितलाभ भी प्रदान किया जाएगा

इसके साथ ही आवासों के हितग्राहियो को केंद्र व राज्य शासन द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं का हितलाभ भी प्रदान किया जाएगा। इसमें 8173 हितग्राहियों को शौचालय युक्त आवास, 3072 को उज्जवला योजन आम गैस कनेक्शन, 2098 को खाद्यान पर्ची, 428 को लाड़ली लक्ष्मी योजना, 261 को गांव की बेटी, 4236 को आयुष्मान कार्ड और 453 को अन्य योजनाओं में लाभ दिया जाएगा। इन योजनाओं में संख्या बढ़ सकती है।

82 हजार से अधिक आवास बनकर हुए तैयार

प्रधानमंत्री आवास योजनान्तर्गत जिले में अब तक कुल 82049 आवास बनकर तैयार हों चुके है। जिले में अब तक कुल 73876 आवासों में गृहप्रवेश कराया जा चुका है। शनिवार को भी 1 अप्रैल 22 के बाद पूर्ण हुए आवासों में गृहप्रवेश की तैयारी की गई है। धनतेरस को जिले के 8173 लाभार्थियों के आवास पूर्ण हुए है। पीएम आवास के पीओ ने जानकारी देते हुए बताया कि, वर्ष 2016-17 से 2021-21 तक 76447 आवास पूर्ण हुए है। इसी तरह आवास प्लस 2021-22 में स्वीकृत 27231 आवासों में 5602 आवास पूर्ण हो चुके है। जबकि 12534 आवास में तृतीय क़िस्त जारी होने के बाद अंतिम चरण में है। कुलमिलाकर, देखा जाए तो प्रधानमंत्री आवास योजनातंर्गत प्रदेश में निर्मित 4.5 लाख आवासों का गृह प्रवेश कार्यक्रम शनिवार को आयोजित होगा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान गृह प्रवेश के मुख्य कार्यक्रम का सतना जिले से शुभारंभ करेंगे। वहीं दोपहर 3 बजे पश्चात प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी कार्यक्रम से वर्चुअली जुडेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+