Indore में प्रदीप मिश्रा सुनाएंगे शिव पुराण कथा, Rahul Gandhi भी हो सकते हैं शामिल

प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में एक बार फिर शिव पुराण कथा की पावन धारा बहने जा रही है, जहां भगवान शिव की उपासना को हर घर तक पहुंचाने का माध्यम बने सीहोर के कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा के मुखारविंद से 24 से 30 नवंबर तक शिव पुराण कथा का भव्य और दिव्य आयोजन किया जाना है। शिव पुराण कथा को लेकर तैयारियों का सिलसिला जारी है, जहां पांडाल व्यवस्थित बैठकर एक साथ डेढ़ लाख लोग कथा सुन सकेंगे। इस आयोजन को शहर का पहला सबसे भव्य आयोजन बनाने के लिए तैयारियां अंतिम चरण में चल रही है। वहीं अब जल्द ही सभी तैयारियों पूरी कर ली जाएंगी।

24 से 30 नवंबर तक आयोजन

24 से 30 नवंबर तक आयोजन

शिव पुराण कथा से जुड़े जानकारी पत्रकारों के साथ साझा करते हुए विधायक संजय शुक्ला ने बताया कि, पंडित प्रदीप मिश्रा के द्वारा शिव पुराण कथा के माध्यम से भगवान शिव की महिमा को जन-जन तक पहुंचाने का काम किया जा रहा है। हालत यह है कि, घर-घर में महिलाएं लाइव प्रसारण से टीवी चैनल के माध्यम से पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा का श्रवण कर रही हैं। विधानसभा एक के अंतर्गत आने वाले दलाल बाग में पंडित प्रदीप मिश्रा की शिव पुराण कथा का आयोजन 24 से 30 नवंबर तक किया गया है। इस आयोजन को शहर का पहला सबसे बड़ा और सबसे व्यवस्थित आयोजन बनाने के लिए तैयारी की जा रही है। यह तैयारियां अब अंतिम चरण में हैं।

4 लाख वर्ग फीट का विशाल पांडाल तैयार

4 लाख वर्ग फीट का विशाल पांडाल तैयार

विधायक संजय शुक्ला ने बताया कि, इस कथा के लिए दयालबाग में 4 लाख वर्ग फीट का विशाल पांडाल तैयार किया गया है। इस पांडाल में एक साथ डेढ़ लाख लोगों के बैठने की व्यवस्था है। पांडाल में बिजली, पंखे आदि भी व्यवस्थित तरीके से लगाए गए हैं। इस कथा के लिए 100 बाय 400 फीट का मेन डोम बनाया गया है। यह डोम बनकर तैयार हो गया है। कथा स्थल के पूरे क्षेत्र को कवर किया गया है। आयोजन स्थल पर नागरिकों की सुविधा के लिए लगभग 125 सुविधाघर का भी निर्माण कराया गया है। इस आयोजन स्थल पर नागरिकों के प्रवेश के लिए 6 द्वार बनाए गए हैं। शुक्ला ने बताया कि, आयोजन स्थल पर अलग-अलग स्थानों पर 50 एलइडी स्क्रीन लगाए जाएंगे। आयोजन स्थल पर 50 स्टाल भी लगाए जाएंगे । इन स्टॉल पर लोगों को पूजा-पाठ की सामग्री वह अन्य वस्तुएं मिल सकेगी।

राहुल गांधी को किया आमंत्रित

राहुल गांधी को किया आमंत्रित

विधायक संजय शुक्ला ने बताया कि, कथा में कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ समेत तमाम नेताओं को आमंत्रित किया है। शुक्ला ने बताया कि, 23 नवंबर की शाम को पंडित प्रदीप मिश्रा का नगर प्रवेश होगा। वे बाणगंगा से नगर में प्रवेश करेंगे। इस मौके पर बाणगंगा से लेकर आयोजन स्थल दलाल बाग तक शोभायात्रा निकाली जाएगी। इस शोभायात्रा में पंडित मिश्रा एक रथ में सवार रहेंगे। मार्ग में कम से कम 251 स्वागत मंचों से इस शोभायात्रा का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+