MP: त्योहारों के मौसम में सोशल मीडिया पर रहेगी पैनी नजर, माहौल खराब करने वालों को मिलेगी सख्त सजा
Khargone में महाशिवरात्रि से 12 मार्च तक मनाए जाने वाले त्यौहारों में शांति और आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराने पर चर्चा हुई। इस दौरान तमाम जनप्रतिनिधि और अधिकारी बैठक में मौजूद रहे.

खरगोन में कलेक्टर शिवराज सिंह वर्मा कि अध्यक्षता में पहली शांति समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में महाशिवरात्रि से 12 मार्च तक मनाए जाने वाले त्यौहारों में शांति और आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराने पर चर्चा हुई। बैठक में सदस्यों द्वारा देर रात तक डीजे बजाने और दिनों परीक्षाओं के दौर प्रारम्भ होने से विद्यार्थियों को होने वाले व्यावधान पर भी चर्चा की। कलेक्टर वर्मा ने कहा कि वर्ष में एक बार परीक्षाए होती है। अभी जिले में कोलाहल अधिनियम के प्रावधान लागू है। इस अधिनियम के पालन नही करने पर एफआईआर भी दर्ज की जाएगी।
कलेक्टर ने दिए दिशा - निर्देश
कलेक्टर शिवराज सिंह वर्मा ने शांति समिति के सदस्यों से कहा कि एक-दूसरे के त्योहारों में शामिल होने से संवाद बनता है। जिससे कई समस्याएं दूर होती है। सभी सदस्य फील्ड में होने चाहिए तो ही समिति के उद्द्देश्य सार्थक होंगे। अच्छे लोगों के चुप रहने से अशांति हो जाती है। इसलिए आप लोग फील्ड में रहे और संवाद बनाये। बैठक में पूर्व विधायक परसराम डंडीर, बाबूलाल महाजन, शिव डोला समिति अध्यक्ष नवनीतलाल भंडारी, सिख समाज सदस्य परविन्दर चावला, एमपीईबी के कार्यपालन यंत्री श्रीकांत बारस्कर व अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
दूसरों के कष्ट को नजर अंदाज न करें
एसपी धर्मवीर सिंह ने डीजे को लेकर कहा कि कोलाहल अधिनियम लागू है। इसका पालन जरूर करें। अपनी खुशी के लिए दूसरे के कष्ट को नजर अंदाज करना उचित नहीं है। आप सब जानते हैं 12वी की परीक्षाएं बड़ी महत्वपूर्ण है सभी को व्यावधान होता है। इसलिए डीजे का उपयोग संभलकर करे। आयोजक इस संबंध में सोचे और निर्णय करे। डीजे सिस्टम को कैसे खत्म करें। बैठक में एसपी सिंह ने शांति समिति के सदस्यों से कहा कि सोशल मीडिया पर नजर रखने की जरूरत है। इस पर समिति को भी और समाज को भी ध्याम देना होगा। नकारात्मक रूप से संगठित होकर चर्चा करने के बाद समाज मे बात जाती है। कोई भी व्यक्ति ऐसी सूचना प्रशासन को दे सकते है। जानकारी देने वाले का नाम अत्यंत गोपनीय रखा जायेगा।
ये भी पढ़े- MP में Vikas yatra से आई रोजगार की बहार, सैंकड़ों युवाओं को मिली नौकरियां












Click it and Unblock the Notifications