Indore News: नरेंद्र मोदी फिर से बनेंगे प्रधानमंत्री, BJP कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को दी बधाई
इंदौर में NDA के संसदीय दल की बैठक में सर्वसम्मति से नरेंद्र मोदी को संसदीय दल का नेता चुने जाने पर भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे के नेतृत्व में जावरा कंपाउंड स्थित भाजपा कार्यालय पर उत्सव मनाया गया। पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर मुंह मीठा किया। साथ ही जोरदार आतिशबाजी भी की गई।
कार्यकर्ताओं में नरेंद्र मोदी के तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने को लेकर खासा उत्साह देखा गया कार्यकर्ताओं ने ढोलक की थाप पर थिरक कर अपना उत्साह व्यक्त किया। इस अवसर पर सुधीर कोल्हे, संदीप दुबे, रवि रावलिया, गोपाल गोयल, घनश्याम शेर, अंजु मखीजा, पार्षद कंचन गिदवानी, पदमा भोजे मौजूद रहे।

इंदौर में BJP प्रत्याशी को मिली बड़ी जीत के बाद BJP कार्यालय पर कुछ इसी तरह का जश्न कार्यकर्ताओं ने जीत का मनाया था, जहां कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को जीत की बधाई दी थी। इस दौरान कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे, विजयी प्रत्याशी शंकर लालवानी समेत बड़ी संख्या में नेता और कार्यकर्ता BJP कार्यालय पर मौजूद रहे थे।
इंदौर में कांग्रेस प्रत्याशी ने मतदान से पहले ही नामांकन वापस लेते हुए BJP का दामन थाम लिया था, जहां इसके बाद BJP का मुकाबला कांग्रेस से ना होते हुए क्षेत्रीय राजनीतिक दल और निर्दलीय प्रत्याशियों के साथ था। वहीं इस मुकाबले को BJP ने लगभग 12 लाख वोटों से जीत लिया है।
लगभग 12 लाख वोट से चुनाव जीतने वाले BJP प्रत्याशी शंकर लालवानी ने One India Hindi के साथ Exclusive बातचीत करते हुए कहा था की, यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जीत है। भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व की जीत है। कार्यकर्ताओं के पसीने की जीत है। इंदौर की जनता की जीत है। लालवानी ने कहा की, बहुत समय बाद छिंदवाड़ा की सीट हमने जीती है। पूरे प्रदेश को बधाई। लालवानी ने कहा की, आने वाले 5 साल में जो काम चल रहे हैं, उनको पूरा करना, और जो इंदौर की आवश्यकता के अनुसार नए प्रोजेक्ट हैं, उनको आगे ले जाना प्राथमिकता रहेगी।
ये भी पढ़े- NDA की सरकार में कौन बनेगा प्रधानमंत्री?, कैलाश विजयवर्गीय ने खोला राज












Click it and Unblock the Notifications