NDA की सरकार में कौन बनेगा प्रधानमंत्री?, कैलाश विजयवर्गीय ने खोला राज
Lok Sabha Election के परिणाम सामने आ चुके हैं, जहां देश में एक बार फिर NDA को बहुमत मिला है, लेकिन इंडी गठबंधन भी लगातार सरकार बनाने की कोशिश में जुटा है।
ऐसे में कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने इंडी गठबंधन की कोशिशों पर तंज कसते हुए निशाना साधा है, तो वहीं विजयवर्गीय ने देश में एक बार फिर NDA की सरकार बनने के साथ ही नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने का दावा ठोंका है।

कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए अलग-अलग मुद्दों पर अपनी बात रखी है। साथ ही उन्होंने इंडी गठबंधन के नेताओं की ओर से लगातार चंद्रबाबू नायडू और नीतिश कुमार से संपर्क करने की बात पर तंज कसते हुए इंडी गठबंधन पर जोरदार निशाना साधा है।इतना ही नहीं विजयवर्गीय ने एक बार फिर नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने का दावा ठोंका है।
पत्रकारों ने जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय से पूछा की INDI गठबंधन के लोगों की नीतीश कुमार और चंद्रबाबू नायडू से बात चल रही है, तो इस सवाल का जवाब देते हुए कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि, वह हवा खराब कर रहे हैं, बैठक करने की कोशिश कर रहे हैं, कोई उनसे बात नहीं कर रहा, नीतीश ने भी बात करने से मना कर दिया। चंद्रबाबू नायडू ने ट्वीट करके बता दिया था कि, मैं मोदी जी के साथ हूं, और हम NDA के साथ ही रहेंगे।
कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि, बैठक हमारी भी होगी, उनकी भी होगी, हम अभी शपथ के कार्यक्रम की तैयारी करेंगे, वह कोशिश यह करेंगे हम शपथ नहीं लें, दोनों चलेगा, बाकी हम शपथ लेंगे, और देश की जनता एक बार फिर सुनेगी कि, मैं नरेंद्र दामोदरदास मोदी ईश्वर की शपथ लेता हूं, यह हम सब सुनेंगे। कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि, कोई फर्क नहीं पड़ता नीतीश जी शत प्रतिशत बीजेपी के साथ हैं, चंद्रबाबू नायडू हंड्रेड परसेंट बीजेपी के साथ है।
ये भी पढ़े- BJP को 29 सीटों का तोहफा देने वाले MP से कौन बनेगा MODI सरकार में मंत्री, जानिए












Click it and Unblock the Notifications