MP News: अन्नदाताओं को सौगात, इस दिन खाते में आएगा PM किसान सम्मान निधि का पैसा

इंदौर जिले में 18 जून को पीएम किसान उत्सव दिवस मनाया जायेगा। इस दिन प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 17वीं किस्त का वितरण किया जाएगा। सम्मान निधि की राशि किसानों के खाते में सीधे अंतरित होगी।

इस अवसर पर 18 जून को कलेक्टर कार्यालय के सभा कक्ष 210 में कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इंदौर जिले में 17वीं किस्त के रूप में 86 हजार 749 किसानों को 17 करोड़ 34 लाख 98 हजार रुपए की राशि प्राप्त होगी।

Indore

उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत वर्ष में किसानों को तीन समान किस्तों के माध्यम से 6 हजार रूपये की सम्मान निधि दी जाती है। इस उत्सव के अंतर्गत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी वाराणसी से किसानों को सम्बोधित करेंगे। इंदौर जिले में जगह-जगह इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दिखाया जायेगा।

'किसान सम्मान' से तीसरे कार्यकाल की शुरुआत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'पीएम किसान सम्मान निधि' की 17वीं क़िस्त जारी कर अपने कार्यकाल की शुरुआत की है। इसके अंतर्गत आज 20,000 करोड़ रूपए वितरित किए है, जिससे लगभग 9.3 करोड़ किसान लाभान्वित होंगे। 'किसान सम्मान निधि' योजना से अब तक 12 करोड़ 33 लाख से ज्यादा किसान लाभान्वित हुए है। किसानों के लिए वरदान साबित हो रही इस योजना से अब तक 16 किस्तों में ₹3 लाख करोड़ से अधिक सीधे DBT से वितरित किये गए हैं।

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में कृषि और किसान कल्याण का कार्य तेजी से चल रहा है।

सरकार की प्राथमिकता किसान का कल्याण है। प्रधानमंत्री जी ने तीसरी बार पदभार ग्रहण करने के बाद पहले हस्ताक्षर किसान सम्मान निधि जारी करने के लिए किए। कुलमिलाकर, देखा जाए तो इंदौर जिले में 18 जून को पीएम किसान उत्सव दिवस मनाया जायेगा।

ये भी पढ़े- MP News: 5 किलो के नूरजहां आम को मिला खास अवॉर्ड, आकार देख हर कोई चौंका

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+