Indore news: पितरेश्वर हनुमान धाम और इस्कॉन मंदिर ने हासिल की खास उपलब्धि, मिला BHOG प्रमाणन
इंदौर जिले को ईट राईट चैलेंज-3 के अंतर्गत महत्वपूर्ण उपलब्धि प्राप्त हुई है। इंदौर के श्री पितरेश्वर हनुमान धाम न्यास (पितृ पर्वत) एवं इस्कॉन मंदिर इंदौर को मिला BHOG (Eat Right places of Worship) प्रमाणन मिला है।
यह उपलब्धि कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी के निर्देशन में एवं अपर कलेक्टर सपना लोवंशी के मार्गदर्शन में प्राप्त हुई है। ईट राईट चैलेंज-3 के अंतर्गत पितरेश्वर हनुमान धाम न्यास (पितृ पर्वत) एवं इस्कॉन मंदिर इंदौर को BHOG (Eat Right places of Worship) का प्रमाणन गत 03 अक्टूबर 2023 को FSSAI द्वारा प्रदान किया गया है।

हासिल किया खास मुकाम
इस गतिविधि के लिए चयनित स्थलों पर FSSAI द्वारा अधिकृत ऑडिट एजेंसी QACS International Pvt. Ltd. द्वारा प्री-ऑडिट किया गया। तत्पश्चात मंदिर प्रशासन, FSSAI द्वारा अधिकृत Implementation पार्टनर Indianeers Food Safety & Management एवं खाद्य सुरक्षा प्रशासन इंदौर द्वारा फ्री ऑडिट के दौरान पाई गई कमियों में सुधार किया गया। FSSAI द्वारा अधिकृत ट्रेनिंग पार्टनर Global Institute for Education and Research Foundation द्वारा मंदिर परिसर में भोजन तैयार करने एवं हैंडल करने वाले फूड हैंडलर्स को फूड सेफ्टी ट्रेनिंग प्रदान की गई। BHOG प्रमाणन हेतु आवश्यक दस्तावेजों एवं मूलभूत आवश्यकताओं को पूरा किया गया तथा फाइनल ऑडिट उपरांत उक्त दोनों मंदिरों को प्रमाणन प्रदान किया गया है।
दोनों ही स्थानों का खास महत्व
प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर के दोनों ही स्थानों की ओर से खास उपलब्धि हासिल की गई है, जहां दोनों ही स्थान पर श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या दर्शन के लिए पहुंचती है। इतना ही नहीं इन दोनों ही स्थान से इंदौर को खास पहचान भी मिली है। यही कारण है कि, इन दोनों ही स्थान पर श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या नजर आती है। वहीं दोनों ही स्थान का इंदौर ही नहीं अपितु मध्य प्रदेश और देश के साथ ही दुनिया में भी अपना अलग महत्व है। इधर, इन दोनों ही धार्मिक स्थानों की ओर से हासिल की गई उपलब्धि का उत्साह सभी तरफ देखने मिल रहा है।
ये भी पढ़े- MP Assembly Election 2023: कैलाश विजयवर्गीय ने संभाला मैदान, विधानसभा-1 के कार्यकर्ता सम्मेलन में दिखा दम












Click it and Unblock the Notifications