MP Assembly Election 2023: कैलाश विजयवर्गीय ने संभाला मैदान, विधानसभा-1 के कार्यकर्ता सम्मेलन में दिखा दम
MP Assembly Election 2023 की हलचल के बीच अब सियासत के गढ़ इंदौर की विधानसभा एक से बीजेपी के प्रत्याशी बनाए गए राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने मैदान संभाल लिया है, जहां विजयवर्गीय ने विधानसभा एक के अलग-अलग वार्डों में पहुंचकर बैठक ली है। इस दौरान बड़ी संख्या में बीजेपी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
इसी के साथ कार्यकर्ता सम्मेलन में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल, ब्यावरा विधायक नारायण सिंह पंवार, राधे राधे बाबा, महामंडलेश्वर गोपाल दास महाराज, महंत राजनाथ योगी पहुंचे थे। वहीं सम्मेलन में कार्यकर्ताओं की बड़ी संख्या देख केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद पटेल भी हैरान नजर आ रहे थे।

एक्टिव हुए कैलाश विजयवर्गीय
इंदौर की विधानसभा एक से बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय को बीजेपी ने बतौर प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतारा है। बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय का इंदौर में अच्छा खासा प्रभाव माना जाता है। यही कारण है कि, कैलाश विजयवर्गीय को इंदौर की विधानसभा एक से चुनाव मैदान में उतर गया है। वर्तमान में इस विधानसभा से कांग्रेस के संजय शुक्ला विधायक हैं, तो वहीं अब बीजेपी के फैसले ने संजय शुक्ला की चिंता भी बढ़ा दी है। इधर, कैलाश विजयवर्गीय लगातार चुनाव मैदान में नजर आ रहे हैं, जहां वे लगातार कार्यकर्ता सम्मेलन में हिस्सा ले रहे हैं।
चुनाव मैदान में उतरे विजयवर्गीय
बीजेपी की दूसरी सूची में कद्दावर नेताओं के नाम नजर आ रहे हैं, जहां सियासत के गढ़ कहे जाने वाले शहर इंदौर की विधानसभा 1 से बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय को प्रत्याशी बनाया गया है। विजयवर्गीय अंचल के कद्दावर नेताओं में से एक माने जाते हैं, जहां विजयवर्गीय का प्रभाव मालवा-निमाड़ अंचल में देखा जाता है। इतना ही नहीं कैलाश विजयवर्गीय को मैनेजमेंट का मास्टर भी माना जाता है। यही कारण है कि, कैलाश विजयवर्गीय को अबकी बार संगठन ने विधानसभा 1 से प्रत्याशी बनाते हुए पूरे मालवा-निमाड़ अंचल को अलग संदेश देने की कोशिश की है। बहरहाल, भाजपा की रणनीति कितनी कारगर सिद्ध होगी ये आने वाला वक्त बताएगा।
ये भी पढ़े- MP Assembly Election 2023: क्या धमाकेदार रहेगी BJP की चौथी सूची?, इस दिन हो सकती है जारी












Click it and Unblock the Notifications