MP News: CCTV से पेट्रोल पंपों की निगरानी, क्यों आने जाने वालों पर पुलिस की पैनी नजर, जानिए
खरगोन में कलेक्टर कर्मवीर शर्मा के निर्देशन में 02 जनवरी 2024 को पुलिस अधीक्षक एवं अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी की अध्यक्षता में डीजल पेट्रोल की आपूर्ति के संबंध में पंप संचालक एसोशियन अध्यक्ष सदस्यों की आवश्यक बैठक आयोजित हुई। बैठक के दौरान जिले में वाहन टैंकर ड्रायवरों की हड़ताल को दृष्टिगत जिले में पेट्रोल डीजल की निर्बाध रूप से आपूर्ति जारी रखे जाने आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं। बैठक में जिला आपूर्ति अधिकारी भारतसिंह जमरे ने जिले में संचालित पेट्रोल डीजल की जानकारी दी गई।
उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि जिले में एचपीसीएल, आईओसीएल एवं बीपीसीएल के 130 पंप एवं रीलायंस नायरा के 20 इस प्रकार कुल 150 पंप जिनमें से कुल 30 पंप (एचपीसीएल, आयओसीएल एवं बीपीसीएल) संचालकों के पास टैंकर होना बताया गया।

उन्होंने जिले में सभी पंप संचालकों को आवश्यक रिजर्व स्टॉक रखने के आदेश जारी किये गये है। सभी पंपों में आवश्यक रिजर्व स्टॉक रखने हेतु पंप संचालकों को निर्देश दिये गये। पंप संचालकों से अवगत कराया गया कि पेट्रोल डीजल की आपूर्ति मांगलिया डिपों से होती है।
पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह ने सभी पंप संचालकों को निर्देशित किया कि पेट्रोल पंपों से जिले के वाहनों में पेट्रोल डीजल दी जाने की प्राथमिकता दी जाये। वहीं बाहर वाले वाहनों में जिला की सीमा बाहर जाने इतना फ्यूल प्रदाय किया जावे तथा पूरा प्रयास किया जाये कि वाहनों में आवश्यकता से अधिक पेट्रोल डीजल प्रदाय ना किये जाने के निर्देश दिये गये।
पुलिस अधीक्षक सिंह ने सभी पंप संचालकों को पंप परिसर पर लगे हुए सीसीटीवी कैमरे चालू रखने तथा उच्च गुणवत्ता के सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिये ताकि कोई वारदात ना हो। वारदात की स्थिति में घटना को ट्रेस किये जाने हेतु कैमरे की लोकेशन पंप में आने व जाने वाले वाहनों को कवर कर सके ऐसी लोकेशन पर कैमरे का सेट करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि, अभी वाहनों में पेट्रोल डीजल विक्रय के दौरान एक कर्मचारी को नियुक्त कर एक रजिस्टर संधारण किया जाये। जिसमें वाहनों के नंबर अंकित कराया जाये ताकि अनावश्यक पेट्रोल डीजल लेने वालों पर अंकुश लगाया जा सके।
पुलिस अधीक्षक सिंह ने सभी पंप संचालकों को निर्देश दिये कि जिले में जिन पंप संचालकों के स्वयं टैंकर है वे अनिवार्य रूप से टैंकर पेट्रोल-डीजल लाने के लिए भेजे। जिले की सीमा तया इंदौर आदि की सीमा में आवश्यक सुरक्षात्मक व्यवस्थाएं की गई है। आपूर्ति जारी रखे एवं किसी प्रकार समस्या आने पर जिला आपूर्ति अधिकारी या कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी को सुचित कर समस्या का निराकरण कराएं। प्रायवेट टैंकर ट्रांसपोर्टर मिश्रा को भी टैंकर पेट्रोल डीजल परिवहन में लगाने के लिए निर्देशित किया है। उन्होंने अपने पास कुल 20 टैंकर होना बताया है और मंगलवार को 10 टैंकर खरगोन और शेष अन्य जिलों के लिए पेट्रोल डीजल मांगलिया डिपो इंदौर से भरवाने की जानकारी दी गई।
ये भी पढ़े- MP News: हड़ताल के चलते थमे टैंकर के पहिए, पेट्रोल पंपों पर वाहनों की लंबी कतार












Click it and Unblock the Notifications