MP News: हड़ताल के चलते थमे टैंकर के पहिए, पेट्रोल पंपों पर वाहनों की लंबी कतार
दुनियाभर में नए साल का जश्न मनाया जा रहा है, तो वहीं मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों में केंद्र सरकार के नई सड़क कानून के खिलाफ ट्रक और बस चालकों ने हड़ताल की है। इसी के मद्देनजर ट्रक, बस और टैंकर के पहिए थम गए हैं, जहां लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में ट्रक ऑपरेटर और बस ड्राइवर की हड़ताल का सीधा असर देखने मिल रहा है, जहां प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में सुबह से ही ट्रक ऑपरेटर और बस ड्राइवर का विरोध-प्रदर्शन जारी है, जहां अलग-अलग क्षेत्र से चक्का जाम की खबर भी सामने आते रही।

कुछ ऐसा है पूरा मामला
जानकारी के मुताबिक ड्राइवर 1 से 3 जनवरी तक हड़ताल पर रहेंगे। इस दौरान बस और टैंकर के पहिए थामे रहेंगे। वहीं पेट्रोल पंप पर टैंकर्स ना पहुंच पाने के चलते समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है, तो वहीं पेट्रोल-डीजल खत्म होने की खबर जैसे ही लोगों तक पहुंच रही है, वैसे ही लोग बड़ी संख्या में अपने-अपने वाहन लेकर पेट्रोल पंप पहुंच गए हैं, जहां लोग अपने वाहनों में पेट्रोल डलवाने के लिए कड़ी मशक्कत करते नजर आ रहे हैं। इस बीच पेट्रोल पंप पर लंबी-लंबी कतार देखी जा रही है। संभावना जताई जा रही है कि, सोमवार शाम तक सभी पेट्रोल पंप पर पेट्रोल-डीजल समाप्त हो जाएगा।
इन शहरों में हड़ताल
मध्य प्रदेश में बस ऑपरेटर और ट्रक चालकों की हड़ताल का सीधा असर भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर उज्जैन, मंदसौर, रतलाम, नीमच, गुना, झाबुआ, धार, शिवपुरी, शहडोल और मंडला जिले में देखा जा रहा है। इस दौरान पुलिस प्रशासन के अधिकारी अलग-अलग स्थान पर पहुंचकर बस ऑपरेटर और ट्रक संचालकों को समझाइए देते नजर आ रहे हैं। अलग-अलग स्थान पर हुए चक्का जाम के चलते ट्रैफिक व्यवस्था भी बाधित हुई, जहां अधिकारियों की समझाइश के बाद ट्रक और बस ड्राइवर ने चक्का जाम खोल दिया। बहरहाल, अब देखने वाली बात होगी कि, आखिर कब तक देश में बस ऑपरेटर और ट्रक चालकों की हड़ताल जारी रहती है।
ये भी पढ़े- Indore News: पंप पर खत्म होने लगा पेट्रोल-डीजल, कब तक रहेगा हड़ताल का असर, जानिए












Click it and Unblock the Notifications