Indore news: पेट्रोल-डीजल की किल्लत जल्द होगी दूर, डिपो से पंप पहुंचे टैंकर
MP समेत अलग-अलग राज्यों में जारी ट्रक और बस ऑपरेटरों की हड़ताल का सीधा असर देखने मिल रहा है। प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर की अलग-अलग पेट्रोल पंप पर वाहनों की लंबी कतार नजर आ रही है, तो वहीं अब धीरे-धीरे पेट्रोल पंप पर पेट्रोल और डीजल खत्म होने लगा है।
इस बीच एक राहत भरी खबर सामने आई है, जहां इंदौर के मांगलिया स्थित डिपो से पेट्रोल-डिजल के टैंकर अलग-अलग पंपों के लिए रवाना हो चुके हैं.

पंप के लिए टैंकर हुए रवाना
पेट्रोल-डीजल की लगातार बढ़ती किल्लत को देखते हुए परिवहन और प्रशासन के अधिकारियों ने दोपहर बाद से मोर्चा संभाल लिया था, जहां मांगलिया स्थित डिपो से पूरी सुरक्षा के साथ पेट्रोल और डिजल के टैंकर्स को अलग-अलग पंपों के लिए रवाना किया गया. इस दौरान आरटीओ और प्रशासन के अधिकारी डिपो पर तैनात रहे. पेट्रोल-डिजल के टैंकर्स की व्यवस्था संभाल रहे एडीएम गौरव बेनल ने बताया कि, ड्राइवर्स में भ्रम की स्थिति होने के कारण कुछ देर गाड़ियां रूकी थी, जिसके बाद बैठक कर ड्राइवर्स को समझाइश दी गई. समझाईश के बाद ड्राइवर्स ने गाड़ियां लगानी शुरू कर दी हैं, जिसके बाद अब गाड़ियां निकलनी शुरू हो गई हैं.
कुछ ऐसा है पूरा मामला
जानकारी के मुताबिक ड्राइवर 1 से 3 जनवरी तक हड़ताल पर रहेंगे। इस दौरान बस और टैंकर के पहिए थामे रहेंगे। वहीं पेट्रोल पंप पर टैंकर्स ना पहुंच पाने के चलते समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है, तो वहीं पेट्रोल-डीजल खत्म होने की खबर जैसे ही लोगों तक पहुंच रही है, वैसे ही लोग बड़ी संख्या में अपने-अपने वाहन लेकर पेट्रोल पंप पहुंच गए हैं, जहां लोग अपने वाहनों में पेट्रोल डलवाने के लिए कड़ी मशक्कत करते नजर आ रहे हैं। इस बीच पेट्रोल पंप पर लंबी-लंबी कतार देखी जा रही है।
ये भी पढ़े- MP News: हड़ताल के चलते थमे टैंकर के पहिए, पेट्रोल पंपों पर वाहनों की लंबी कतार












Click it and Unblock the Notifications