PESA Act के क्रियान्वयन में Indore संभाग अव्वल, कमिश्नर ने की समीक्षा
संभागायुक्त डॉ. पवन कुमार शर्मा ने इंदौर संभाग के जिलों में पेसा एक्ट के क्रियान्वयन के संबंध में वीसी के माध्यम से समीक्षा की। संभागायुक्त ने जिलेवार पेसा एक्ट के तहत गठित किये गये ग्रामसभाओं की जानकारी ली।

संभागायुक्त डॉ. पवन कुमार शर्मा ने इंदौर संभाग के जिलों में पेसा एक्ट के क्रियान्वयन के संबंध में वीसी के माध्यम से समीक्षा की। संभागायुक्त ने जिलेवार पेसा एक्ट के तहत गठित किये गये ग्रामसभाओं की जानकारी ली। समीक्षा में पाया गया कि इंदौर संभाग पेसा एक्ट के क्रियान्वयन में अव्वल है। वीसी में इंदौर संभाग के सभी जिलों के कलेक्टर्स शामिल हुए। संभागायुक्त डॉ. पवन कुमार शर्मा ने कहा कि पेसा एक्ट के क्रियान्वयन में गृह विभाग द्वारा इंदौर संभाग में तत्परतापूर्वक कार्रवाई की गई है। विभिन्न थानों में पेसा एक्ट के प्रावधानों के तहत, दर्ज एफआईआर की जानकारी सचिवों के माध्यम से ग्रामसभा को दी जा रही है।
713 ग्राम सभाओं का गठन किया
बैठक में कलेक्टर खरगोन कुमार पुरूषोत्तम द्वारा बताया गया कि, पेसा एक्ट के तहत संभाग के खरगोन जिले में समस्त 713 ग्रामसभाओं का गठन किया जा चुका है। 712 ग्रामसभाओं में शांति एवं विवाद निवारण समिति का गठन किया गया है। जिले की 696 ग्राम सभाओं में वन संसाधन योजना एवं नियंत्रण समिति का गठन किया गया है। इसके अलावा 110 ग्राम सभाओं में सहयोगिनी मातृ समिति के गठन का अनुमोदन प्राप्त कर लिया गया है तथा 7 अपील समिति बनाई गई है।
कलेक्टर ने दी जिलों को जानकारी
कलेक्टर झाबुआ रजनी सिंह ने बताया कि, झाबुआ जिले में समस्त 774 ग्रामसभाओं का गठन किया जा चुका है। 772 ग्रामसभाओं में शांति एवं विवाद निवारण समिति का गठन किया गया है। जिले की 772 ग्राम सभाओं में वन संसाधन योजना एवं नियंत्रण समिति का गठन किया गया है। 713 ग्राम सभाओं में सहयोगिनी मातृ समिति के गठन का अनुमोदन प्राप्त कर लिया गया है, तथा 6 अपील समिति बनाई गई है। आलीराजपुर जिले में कलेक्टर राघवेन्द्र सिंह ने बताया कि, जिले में समस्त 538 ग्रामसभाओं का गठन किया जा चुका है। 534 ग्रामसभाओं में शांति एवं विवाद निवारण समिति का गठन किया गया है। जिले की 534 ग्राम सभाओं में वन संसाधन योजना एवं नियंत्रण समिति का गठन किया गया है। 530 ग्राम सभाओं में सहयोगिनी मातृ समिति के गठन का अनुमोदन प्राप्त कर लिया गया है, और 6 अपील समिति बनाई गई है।
ये भी पढ़े- MP में स्टूडेंट बनी सरकारी स्कूल की प्रिंसिपल, टीचर्स को दिए समय पर आने के निर्देश












Click it and Unblock the Notifications