Indore news: RSS और बजरंग दल को बदनाम करने के लिए बांटे भगवा लव ट्रैप के पर्चे, 5 आरोपी गिरफ्तार
इंदौर में युवकों की ओर से RSS और बजरंग दल को बदनाम करने के लिए पर्चे बांटे गए थे। धर्म विशेष के युवकों द्वारा बांटे गए इन पर्चों पर भगवा लव ट्रैप का जिक्र भी किया गया था.

Recommended Video

प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में कुछ युवकों की ओर से RSS और बजरंग दल को बदनाम करने के लिए पर्चे बांटे गए थे। धर्म विशेष के युवकों द्वारा बांटे गए इन पर्चों पर भगवा लव ट्रैप का जिक्र भी किया गया था, जिसके बाद इन पर्चों को लेकर एक महिला की ओर से शिकायत पुलिस को दर्ज कराई गई थी, जिसमें 8 से 10 धर्म विशेष के लड़कों पर पर्चा बांटने का आरोप लगाया गया था। महिला का आरोप है कि, इन युवकों द्वारा पर्चे RSS और बजरंग दल को बदनाम करने के लिए बांटे गए हैं। वहीं महिला की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कुछ लड़कों को गिरफ्तार किया है।
कुछ ऐसा है मामला
प्राप्त जानकारी के अनुसार एक महिला हिंदू संगठन के लोगों के साथ कुछ पर्चे लेकर पुलिस के पास पहुंची थी, जिसमें महिला ने बताया था कि हिंदुओं को काफिर बता कर रावजी बाजार क्षेत्र में पर्चे बांटे जा रहे हैं, जिसमें कुछ युवक मुस्लिम महिलाओं को RSS और बजरंग दल से आगाह करने की बात कहते नजर आ रहे है। साथ ही युवकों द्वारा महिलाओं को बताया जा रहा था कि, अमरावती में 800 लड़कियां काफिर हो चुकी हैं, तुम भगवा लव ट्रैप में ना फंसना। वहीं इस घटनाक्रम की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए कुछ लड़कों को गिरफ्तार किया है। इस मामले को लेकर प्रदेश के गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने भी सख्त कर्रवाई के निर्देश दिए थे।
गृह मंत्री ने कही थी ये बात
प्रदेश के गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि, इंदौर के अंदर जो विवादित पर्चा बांटा गया था, संघ का जिसमें उल्लेख किया गया था, ऐसे 5 लोगों को धारा 153 ए के तहत गिरफ्तार किया गया है। यह 2 दिन पूर्व परिचय बांटे गए थे, जिसमें विकृति, भ्रांति यह फैलाने का प्रयास किया गया था। 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। थाना रावजी बाजार पुलिस ने इन लोगों को गिरफ्तार किया है। कुलमिलाकर, देखा जाए तो इंदौर में कुछ युवकों की ओर से RSS और बजरंग दल को बदनाम करने के लिए पर्चे बांटे गए थे। धर्म विशेष के युवकों द्वारा बांटे गए इन पर्चों पर भगवा लव ट्रैप का जिक्र भी किया गया था, जिसके बाद इन पर्चों को लेकर एक महिला की ओर से शिकायत पुलिस को दर्ज कराई गई थी, जिसमें 8 से 10 धर्म विशेष के लड़कों पर पर्चा बांटने का आरोप लगाया गया था।
ये भी पढ़े- Indore news: मुस्लिम लड़की को हिंदू लड़के के साथ देख बदमाशों ने की मारपीट, CM से निर्देश मिलने पर कार्रवाई












Click it and Unblock the Notifications