Indore news: मुस्लिम लड़की को हिंदू लड़के के साथ देख बदमाशों ने की मारपीट, CM से निर्देश मिलने पर कार्रवाई
इंदौर में मारपीट का मामला सामने आया है, जहां छोटी ग्वालटोली क्षेत्र की एक होटल से खाना खाकर निकले लड़के और लड़की के साथ कुछ लोगों ने मारपीट की है।

Recommended Video

प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में मारपीट का मामला सामने आया है, जहां छोटी ग्वालटोली क्षेत्र की एक होटल से खाना खाकर निकले छात्र और युवती के साथ कुछ लोगों ने मारपीट की है। इतना ही नहीं इन्हें बचाने आए लोगों के साथ भी बदमाशों ने मारपीट करते हुए चाकू से हमला कर दिया। देर रात इंदौर में हुए इस घटनाक्रम से राजधानी भोपाल तक हड़कंप मच गया, जहां प्रदेश के मुखिया सीएम शिवराज सिंह चौहान ने पुलिस कमिश्नर को कार्रवाई के लिए निर्देश दिए थे। सीएम शिवराज से मिले निर्देशों के बाद पुलिस ने अलग-अलग प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की जहां चाकूबाजी करने वाले तीन युवकों समेत छह आरोपियों को पुलिस ने देर रात गिरफ्तार कर लिया। वहीं पुलिस देर रात तक अलग-अलग ठिकानों पर दबिश देती रही।
कुछ ऐसा ही पूरा मामला
पीड़ित छात्र ने बताया कि, वह अपनी दोस्त के साथ होटल में खाना खाने गया था, जहां खाना खाने के बाद जब वह अपने घर जाने लगे तो उन्होंने देखा कि कुछ लोग उनका पीछा कर रहे हैं। युवक ने बताया कि, उसके हाथों में बंधा रक्षा सूत्र देखने के बाद बदमाशों ने उनका पीछा शुरू किया, वहीं थोड़ी दूर पहुंचने पर उन्हें घेर लिया और मारपीट की, इतना ही नहीं बदमाश वीडियो बनाते हुए युवक का आधार कार्ड मांगने लगे और 40 से 50 लोगों को बुलाकर जमकर मारपीट की वहीं जो लोग बचाने आए उन पर भी चाकू से हमला कर दिया।
पुलिस ने अलग-अलग ठिकानों पर दी दबिश
युवक के साथ मारपीट के घटनाक्रम की जानकारी जैसे ही सीएम शिवराज सिंह चौहान तक पहुंची उन्होंने तुरंत पुलिस कमिश्नर मकरंद देउसकर को कार्रवाई के लिए निर्देशित किया, जिसके बाद पुलिस की टीमों ने अलग-अलग ठिकानों पर दबिश देते हुए कुछ बदमाशों को गिरफ्तार किया है। वहीं पुलिस की कार्रवाई से अन्य बदमाश भाग खड़े हुए, जहां पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई है। बताया जा रहा है कि आरोपियों नहीं मारपीट का वीडियो भी बना लिया था, जहां पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है, और बदमाशों से पूछताछ की जा रही है।
ये भी पढ़े- Love affair: गर्लफ्रेंड की सगाई से बॉयफ्रेंड हुआ नाराज, मंगेतर को भेज दिए अतरंग फोटो












Click it and Unblock the Notifications