Indore news: फिल्म की तर्ज पर ट्रक में छिपाया, कुछ इस तरह बरामद हुआ 2 करोड़ का अफीम
इंदौर में नारकोटिक्स की ओर से अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया गया है, जहां आरोपी के कब्जे से 80 किलो 250 ग्राम अफीम जप्त की गई, जिसकी अंतरराष्ट्रीय कीमत 02 करोड़ 40 लाख रुपये आंकी गई है।

Recommended Video

प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में नारकोटिक्स विंग के हाथ बड़ी सफलता लगी है, जहां एक आरोपी के कब्जे से 80 किलो 250 ग्राम अफीम जप्त की गई, जिसकी अंतरराष्ट्रीय कीमत 02 करोड़ 40 लाख रुपये आंकी गई है।अति. पुलिस महानिदेशक डॉ. एस. डब्ल्यू नकवी और उप पुलिस महानिरीक्षक अमित सिंह के निर्देशन व हेमलता अग्रवाल अति. पुलिस अधीक्षक नार विंग इंदौर के मार्गदर्शन में अवैध मादक पदार्थों के तस्करों के विरुद्ध अवैध मादक पदार्थों के तस्करो को पकड़ने हेतु एक टीम गठित की गई थी, जिस पर मुखबिर से सूचना प्राप्त होने पर आरोपी के कब्जे से कुल 80 किलो 250 ग्राम अफीम जप्त की गई।
कुछ ऐसा है पूरा मामला
जानकारी के मुताबिक नारकोटिक्स विभाग को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि तस्कर मणिपुर से इंदौर के रास्ते अफीम गुजरात लेकर जा रहा है, जिस पर नारकोटिक्स विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए बेटमा बायपास पर ट्रक को रोका, और उसके केबिन की तलाशी ली, जहां केबिन से ड्राइवर सीट के नीचे बने लोहे के सिक्रेट बॉक्स में 110 पैकेट यानी लगभग 80 किलो अफीम रखी हुई थी, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अफीम बरामद की है। वहीं आरोपियों को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के मुताबिक इंदौर की अब तक की सबसे बड़ी नारकोटिक्स विभाग की कार्रवाई है, जिसमें मक्का के ट्रक से लगभग 80 किलो अफीम बरामद किया गया है।
लगातार की जा रही है कार्रवाई
नारकोटिक्स विभाग की टीम की ओर से लगातार मादक पदार्थों की तस्करी पर कार्रवाई की जा रही है, जिसके अंतर्गत एक बार फिर प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में अब तक की सबसे बड़ी नारकोटिक्स विभाग की कार्रवाई को अंजाम दिया गया, जिसमें मक्का के ट्रक से लगभग 80 किलो अफीम बरामद किया गया है, जिसकी कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में लगभग 2 करोड़ 40 लाख के आसपास बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि, आरोपियों ने फिल्म पुष्पा की तर्ज पर ट्रक के केबिन में सीक्रेट बॉक्स बनाकर माल रखा हुआ था, जहां नारकोटिक्स विभाग की ओर से की गई कार्रवाई में अफीम को बरामद कर लिया गया है। उधर, विभाग के अधिकारियों की माने तो आरोपियों से पूछताछ की जा रही है, जहां आगे भी बड़ा खुलासा होने की संभावना है।
ये भी पढ़े- Indore news: पति ने ब्यूटी पार्लर जाने से रोका तो पत्नी ने मौत को गले लगाया












Click it and Unblock the Notifications