Indore news: पति ने ब्यूटी पार्लर जाने से रोका तो पत्नी ने मौत को गले लगाया

इंदौर में पत्नी ब्यूटी पार्लर जाने का विचार कर रही थी तो पति ने उसे मना कर दिया, जिसके बाद पत्नी ने मौत को गले लगा लिया।

indore

प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां पत्नी ने महज इस बात पर मौत को गले लगा लिया कि उसका पति उसे ब्यूटी पार्लर जाने के लिए मना कर रहा था। दरअसल, मामला इंदौर के एरोड्रम थाना क्षेत्र का है, जहां 15 साल पहले ही युवक का युवती से विवाह हुआ था, जिसके बाद से ही दोनों में अक्सर विवाद होता था। वहीं एक दिन जब पत्नी ब्यूटी पार्लर जाने का विचार कर रही थी तो पति ने उसे मना कर दिया, जिसके बाद पत्नी ने मौत को गले लगा लिया। पत्नी को पति की मौत का पता तब चला जब वह सिलाई का काम कर रहा था, और उसने कमरे में झांक कर देखा तो पत्नी फांसी के फंदे पर लटकी हुई थी।

कुछ ऐसा है पूरा मामला

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि, पति- पत्नी के बीच अक्सर छोटी-छोटी बातों को लेकर विवाद होता था, जहां एक दिन पत्नी ब्यूटी पार्लर जाने की जिद पर अड़ी थी, तो वहीं पति ने उसे ब्यूटी पार्लर जाने से मना कर दिया। इस बात से नाराज होकर पत्नी ने फांसी लगा ली। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है। वहीं मामले की जांच की जा रही है, जांच के हिसाब से ही पुलिस आगे की कार्रवाई को अंजाम देगी। वह इस घटनाक्रम के बाद क्षेत्र में हड़कंप का माहौल बन गया। घटनाक्रम के बाद में परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

लगातार सामने आ रहे मामले

प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से लगातार सुसाइड के मामले सामने आते चले जा रहे हैं। वहीं एक बार फिर सुसाइड का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां पति ने पत्नी को ब्यूटी पार्लर जाने से मना किया तो उसने नाराज होकर फांसी लगा ली। घटनाक्रम के बाद परिजनों ने मामले की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। उधर, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया है, तो वहीं पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई नजर आ रही है। पुलिस ने परिजनों और पति के बयान लिए हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।

ये भी पढ़े- Love affair: पत्नी ने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर पति को उतारा मौत के घाट, पुलिस को करती रही गुमराह

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+