Indore में Online सट्टा चलाने वाले 3 आरोपी धराए, दुबई से जुड़े हैं तार

इंदौर में क्राइम ब्रांच ने कार्रवाई करते हुए ऑनलाइन क्रिकेट मैच का सट्टा चलाने वाले 3 शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

indore

प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में क्राइम ब्रांच ने कार्रवाई करते हुए ऑनलाइन क्रिकेट मैच का सट्टा चलाने वाले 3 शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए सटोरिए से 10 मोबाइल, 2 कंप्यूटर व अन्य सामग्री जब्त की है। आरोपी संचालक द्वारा ROCKEYBOOK.COM वेबसाइट के माध्यम से ग्राहकों की आईडी बनाकर ऑनलाइन सट्टा संचालित किया जा रहा था। पकड़े गए आरोपियों के तार दुबई सहित विदेश से जुड़े हुए है।

कुछ इस तरह चल रहा था सट्टा

इंदौर क्राइम ब्रांच टीम को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि विजय नगर में ऑनलाइन क्रिकेट मैच का सट्टा संचालित किया जा रहा है। मुखबिर की सूचना पर क्राइम ब्रांच की टीम द्वारा कार्रवाई करते हुए उक्त स्थान पर ऑफिस में एक व्यक्ति के द्वारा मोबाइल व कंप्यूटर के माध्यम से क्रिकेट मैच का सट्टा संचालित कर रहा था। वहीं पुलिस द्वारा आरोपी मैनेजर से पूछताछ तो आरोपी ने बताया कि, वह अपने साथी आरोपियों के साथ मिलकर विजय नगर क्षेत्र में वेबसाइट के माध्यम से सट्टा संचालन करने के लिए कंट्रोल रूम बना रखा था, जिसमें 65 से अधिक लोकेशन पर उनके द्वारा ऑनलाइन आईडी पासवर्ड दिया जा रहा है, जिनकी देखरेख वो इंदौर से कर रहे थे।

10 मोबाइल और 2 कंप्यूटर जब्त किए

जानकारी के मुताबिक पकड़े गए आरोपियों के तार दुबई सहित अन्य देशों से जुड़े हुए हैं। वहीं पकड़े गए आरोपियों से पुलिस ने 10 मोबाइल, 2 कंप्यूटर और अन्य सामग्री जब्त कर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा उम्मीद जताई जा रही है कि पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ के बाद और भी कई आरोपी पुलिस गिरफ्त में आ सकते हैं। कुलमिलाकर, देखा जाए तो प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में क्राइम ब्रांच ने कार्रवाई करते हुए ऑनलाइन क्रिकेट मैच का सट्टा चलाने वाले 3 शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए सटोरिए से 10 मोबाइल, 2 कंप्यूटर व अन्य सामग्री जब्त की है।

ये भी पढ़े- Indore : बायपास पर गलत पार्किंग करने वालों की खैर नहीं, प्रशासन ने दिया कार्रवाई को अंजाम

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+